सुदामा चरित
सुदामा का द्वारिका गमन
Back to Work अवधी (Awadhi)
दोहा २६
तीन दिवस चलि विप्र के, दूखि उठे जब पाँय।
एक ठौर सोए कहूँ, घास पयार बिछाय॥२६॥
दोहा २७
अन्तरयामी आपु हरि, जानि भगत की पीर।
सोवत लै ठाढ़ौ कियो, नदी गोमती तीर॥२७॥
दोहा २८
इतै गोमती दरस तें, अति प्रसन्न भौ चित।
बिप्र तहाँ असनान करि, कीन्हो नित्त निमित्त॥२८॥
दोहा २९
भाल तिलक घसि कै दियो, गही सुमिरनी हाथ।
देखि दिव्य द्वारावती, भयो अनाथ सनाथ॥२९॥
सवैया ३०
दीठि चकचौंधि गई देखत सुबर्नमई,
एक तें सरस एक द्वारिका के भौन हैं।
पूछे बिन कोऊ कहूँ काहू सों न करे बात,
देवता से बैठे सब साधि-साधि मौन हैं।
देखत सुदामा धाय पौरजन गहे पाँय,
कृपा करि कहौ विप्र कहाँ कीन्हौ गौन हैं।
धीरज अधीर के हरन पर पीर के,
बताओ बलवीर के महल यहाँ कौन हैं॥३०॥
दोहा ३१
दीन जानि काहू पुरूस, कर गहि लीन्हों आय।
दीन द्वार ठाढ़ो कियो, दीनदयाल के जाय॥३१॥
दोहा ३२
द्वारपाल द्विज जानि कै, कीन्हीं दण्ड प्रनाम।
विप्र कृपा करि भाषिये, सकुल आपनो नाम॥३२॥
दोहा ३३
नाम सुदामा, कृस्न हम, पढ़े एकई साथ।
कुल पाँड़े वृजराज सुति, सकल जानि हैं गाथ॥३३॥
दोहा ३४
द्वारपाल चलि तहाँ गयो, जहाँ कृस्न यदुराय।
हाथ जोड़ि ठाढ़ो भयो, बोल्यो सीस नवाय॥३४॥
सवैया ३५
सीस पगा न झगा तन में प्रभु, जानै को आहि बसै केहि ग्रामा।
धोति फटी-सी लटी दुपटी अरु, पाँय उपानह की नहिं सामा।
द्वार खड़्यो द्विज दुर्बल एक, रह्यौ चकिसौं वसुधा अभिरामा।
पूछत दीनदयाल को धाम, बतावत आपनो नाम सुदामा॥३५॥
सवैया ३६
बोल्यौ द्वारपाल सुदामा नाम पाँड़े सुनि,
छाँड़े राज-काज ऐसे जी की गति जानै को?
द्वारिका के नाथ हाथ जोरि धाय गहे पाँय,
भेंटत लपटाय करि ऐसे दुख सानै को?
नैन दोऊ जल भरि पूछत कुसल हरि,
बिप्र बोल्यौं विपदा में मोहि पहिचाने को?
जैसी तुम करौ तैसी करै को कृपा के सिंधु,
ऐसी प्रीति दीनबंधु! दीनन सों माने को?॥३६॥
सवैया ३७
लोचन पूरि रहे जल सों, प्रभु दूरिते देखत ही दुख मेट्यो।
सोच भयो सुरनायक के, कलपद्रुम के हित माँझ सखेट्यो।
कम्प कुबेर हियो सरस्यो, परसे पग जात सुमेरू ससेट्यो।
रंक ते राउ भयो तबहीं, जबहीं भरि अंक रमापति भेट्यो॥३७॥
दोहा ३८
भेंटि भली विधि विप्र सों, कर गहि त्रिभुवन राय।
अन्तःपुर माँ लै गए, जहाँ न दूजो जाय॥३८॥
दोहा ३९
मनि मंडित चौकी कनक, ता ऊपर बैठाय।
पानी धर्यो परात में, पग धोवन को लाय॥३९॥
दोहा ४०
राजरमनि सोरह सहस, सब सेवकन सनीति।
आठो पटरानी भई, चितै चकित यह प्रीति॥४०॥
दोहा ४१
जिनके चरनन को सलिल, हरत जगत सन्ताप।
पाँय सुदामा विप्र के धोवत, ते हरि आप॥४१॥
सवैया ४२
ऐसे बेहाल बेवाइन सों पग, कंटक-जाल लगे पुनि जोये।
हाय! महादुख पायो सखा तुम, आये इतै न किते दिन खोये।
देखि सुदामा की दीन दसा, करुना करिके करुनानिधि रोये।
पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सों पग धोये॥४२॥
दोहा ४३
धोइ चरन पट-पीत सों, पोंछत भे जदुराय।
सतिभामा सों यों कह्यो, करो रसोई जाय॥४३॥
दोहा ४४
तन्दुल तिय दीन्हें हुते, आगे धरियो जाय।
देखि राज-सम्पति विभव, दै नहिं सकत लजाय॥४४॥
दोहा ४५
अन्तरजामी आपु हरि, जानि भगत की रीति।
सुहृद सुदामा विप्र सों, प्रगट जनाई प्रीति॥४५॥
दोहा ४६
कछु भाभी हमको दियौ, सो तुम काहे न देत।
चाँपि पोटरी काँख में, रहे कहौ केहि हेत॥४६॥
सवैया ४७
आगे चना गुरु-मातु दिये तैं, लिये तुम चाबि हमें नहिं दीने।
श्याम कह्यौ मुसुकाय सुदामा सों, चोरि की बानि में हौ जू प्रवीने।
पोटरि काँख में चाँपि रहे तुम, खोलत नाहिं सुधा-रस भीने।
पाछिलि बानि अजौं न तजी तुम, तैसइ भाभी के तंदुल कीने॥४७॥
दोहा ४८
छोरत सकुचत गाँठरी, चितवत हरि की ओर।
जीरन पट फटि छुटि पर्यो, बिथिर गये तेहि ठोर॥४८॥
दोहा ४९
एक मुठी हरि भरि लई, लीन्हीं मुख में डारि।
चबत चबाउ करन लगे, चतुरानन त्रिपुरारि॥४९॥
सवैया ५०
काँपि उठी कमला मन सोचति, मोसों कह हरि को मन औंको।
ऋद्धि काँपी, सब सिद्धि काँपी, नव निधि काँपी बम्हना यह धौं को।
सोच भयो सुर-नायक के, जब दूसरि बार लिया भरि झोंको।
मेरू डर्यो बकसै जनि मोहिं, कुबेर चबावत चाउर चौंको॥५०॥
सवैया ५१
हूल हियरा में सब काननि परी है टेर,
भेंटत सुदामै स्याम चाबि न अघातहीं।
कहै नरोत्तम रिद्धि-सिद्धिन में सोर भयो,
दाढ़ी थरहरक और सोचें कमला तहीं।
नाकलोक नागलोक ओक-ओक थोक-थोक,
ठाढ़े थरहरै मुख सूखे सब गात ही।
हाल्यो पर्यो थोकन में, लाल्यो पर्यो,
चाल्यो पर्यो चौकन में, चाउर चबात ही॥५१॥
सवैया ५२
भौन भरो पकवान मिठाइन, लोग कहैं निधि हैं सुखमा के।
साँझ सबेरे पिता अभिलाखत, दाख न चाखत सिंधु छमा के।
बाँभन एक कोऊ दुखिया सेर-पावैक चाउर लायो समाँ के।
प्रीति की रीति कहा कहिये, तेहि बैठि चबात हैं कन्त रमा के॥५२॥
दोहा ५३
मूठी तीसरी भरत ही, रुकुमिनी पकरी बाँह।
ऐसी तुम्हैं कहा भई, सम्पति की अनचाह॥५३॥
दोहा ५४
कह्यो रुकुमिनी कान में, यह धौ कौन मिलाप।
कहत सुदामहिं आप सों, होत सुदामा आप॥५४॥
दोहा ५५
यहि कौतुक के समय में, कही सेवकनि आय।
भई रसोई सिद्ध प्रभु, भोजन करिये आय॥५५॥
दोहा ५६
विप्र सुदामहिं न्हाय कर, धोती पहरि बनाय।
सन्ध्या करि मध्यान्ह की, चौका बैठे जाय॥५६॥
सवैया ५७
रूपे के रुचिर थार पायस सहित सिता,
सोभा सब जीती जिन सरद के चन्द की।
दूसरे परोसा भात सोधों सुरभी को घृत,
फूले-फूले फुलका प्रफुल्ल दुति मन्द की।
पपर-मुंगौरी-बरी व्यंजन अनेक भाँति,
देवता बिलोकि छवि देवकी के नन्द की।
या विधि सुदामा जू को आछे कै जँवाएँ प्रभु,
पाछै कै पछ्यावरि परोसी आनि कन्द की॥५७॥
सवैया ५८
दाहिने वेद पढ़ैं चतुरानन, सामुहें ध्यान महेस धर्यो है।
बाएँ दोऊ कर जोरि सुसेवक, देवन साथ सुरेस खर्यो है।
एतेई बीच अनेक लिये धन, पायन आय कुबेर पर्यो है।
देखि विभौ अपनो सपनो, बपुरो वह बाँभन चौंकि पर्यो है॥५८॥
दोहा ५९
सात दिवस यहि विधि रहे, दिन आदर भाव।
चित्त चल्यौ घर चलन कौं, ताकर सुनौं बनाव॥५९॥
दोहा ६०
देनो हुतौ सो दै चुके, बिप्र न जानी गाथ।
चलती बेर गोपाल जू, कछू न दीन्हौं हाथ॥६०॥
दोहा ६१
वह पुलकनि वह उठ मिलनि, वह आदर की भाँति।
यह पठवनि गोपाल की, कछू न जानी जाति॥६१॥
दोहा ६२
घर-घर कर ओड़त फिरे, तनक दही के काज।
कहा भयौ जो अब भयौ, हरि को राज-समाज॥६२॥
दोहा ६३
हौं कब इत आवत हुतौ, वाही पठ्यौ ठेलि।
कहिहौं धनि सों जाइकै, अब धन धरौ सकेलि॥६३॥
दोहा ६४
बालापन के मित्र हैं, कहा देउँ मैं सराप।
जैसी हरि हमको दियौ, तैसों पइहैं आप॥६४॥
दोहा ६५
नौगुन धारी छगुन सों, तिगुने मध्ये में आप।
लायो चापल चौगुनी, आठौं गुननि गँवाय॥६५॥
दोहा ६६
और कहा कहिए दसा, कंचन ही के धाम।
निपट कठिन हरि को हियों, मोको दियो न दाम॥६६॥
दोहा ६७
बहु भंडार रतनन भरे, कौन करे अब रोष।
लाग आपने भाग को, काको दीजै दोस॥६७॥
दोहा ६८
इमि सोचत सोचत झींखत, आयो निज पुर तीर।
दीठि परी इक बार ही, हय गयन्द की भीर॥६८॥
दोहा ६९
हरि दरसन तें दूरि दुख, भयो गये निज देस।
गौतम ऋषि को नाउँ लै, कीन्हो नगर प्रवेस॥६९॥
Contributors
Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship
इस अध्याय की अनुवाद स्थिति
Chapter Translation Coverage & Stewardship
यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।
अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 44/44 छंद अनूदित