सुदामा चरित

प्रेरक वार्तालाप

Back to Work अवधी (Awadhi)
दोहा १
गनपति कृपानिधान विद्या वेद विवेक जुत। छेहु मोहिं वरदान हर्ष सहित हरिगुन कहौ॥१॥
दोहा २
हरिचरित बहु भाई सेस दिनेस न कहि सकै। प्रेम सहित चित लाइ सुनौ सुदामा की कथा॥२॥
दोहा ३
विप्र सुदामा बसत हैं, सदा आपने धाम। भीख माँगि भोजन करैं, हिये जपत हरि-नाम॥३॥
दोहा ४
ताकी घरनी पतिव्रता, गहे वेद की रीति। सलज सुशील, सुबुद्धि अति, पति सेवा सौं प्रीति॥४॥
दोहा ५
कह्यौ सुदामा एक दिन, कृस्न हमारे मित्र। करत रहति उपदेस तिय, ऐसो परम विचित्र॥५॥
दोहा ६
महादानि जिनके हितू, हैं हरि जदुकुल-चंद। दे दारिद-सन्ताप ते, रहैं न क्यों निरद्वन्द॥६॥
दोहा ७
कह्यौ सुदामा, बाम सुनु, बृथा और सब भोग। सत्य भजन भगवान को, धर्म-सहित जग जोग॥७॥
सवैया ८
लोचन-कमल, दुख-मोचन, तिलक भाल, स्रवननि कुंडल, मुकुट धरे माथ हैं। ओढ़े पीत बसन, गरे में बैजयंती माल, संख-चक्र-गदा और पद्म लिये हाथ हैं। कहत नरोत्तम संदीपनि गुरु के पास, तुम ही कहत हम पढ़े एक साथ हैं। द्वारिका के गये हरि दारिद हरैंगे पिय, द्वारिका के नाथ वै अनाथन के नाथ हैं॥८॥
सवैया ९
सिच्छक हौं सिगरे जग को तिय, ताको कहाँ अब देति है सिच्छा। जे तप कै परलोक सुधारत, संपति की तिनके नहि इच्छा॥ मेरे हिये हरि के पद-पंकज, बार हजार लै देखि परिच्छा। औरन को धन चाहिये बावरि, ब्राह्मन को धन केवल भिच्छा॥९॥
सवैया १०
दानी बड़े तिहु लोकन में, जग जीवत नाम सदा जिनकौ लै। दीनन की सुधि लेत भली बिधि, सिद्ध करौ पिय मेरो मतो लै॥ दीनदयाल के द्वार न जात सो, और के द्वार पै दीन ह्वै बोलै। श्री जदुनाथ के जाके हितू सो, तिहूँपन क्यों कन माँगत डोलै॥१०॥
सवैया ११
छत्रिन के पन जुद्ध-जुवा, सजि बाजि चढ़ै गजराजन ही। बैस के बानिज और कृसीपन, सुद्र को सेवन साजन ही। बिप्रन के पन है जु यही, सुख-संपति को कुछ काज नहीं। कै पढ़िबो कै तपोधन है, कन माँगत बाँभनै लाज नहीं॥११॥
सवैया १२
कोदों, सवाँ जुरितो भरि पेट, तौ चाहति ना दधि-दूध मठौती। सीत बितीतत जौ सिसियातहिं, हौं हठती पै तुम्हें न हठौती॥ जो जनती न हितू हरि सों तुम्हें, काहे को द्वारिका पेलि पठौती। या घर ते न गयौ कबहूँ पिय, टूटो तवा अरु फूटी कठौती॥१२॥
सवैया १३
छाँड़ि सबै जक तोहि लगी बक, आठहु जाम यहै झक ठानी। जातहि दैहैं, लदाय लढ़ा भरि, लैहैं लदाय यहै जिय जानी॥ पाँउ कहाँ ते अटारि अटा, जिनको विधि दीन्हि है टूटि-सी छानी। जो पै दरिद्र लिखो है ललाट तौ, काहु पै मेटि न जात अयानी॥१३॥
सवैया १४
पूरन पैज करी प्रह्लाद की, खम्भ सों बाँध्यो कुपिता जिहि बेरे। द्रौपदि ध्यान धरयो जब हीं, तबहीं पट कोटि लगे चहूँ फेरे। ग्राह ते छूटि गयो गज, याहिं सों है निहचै जिय मेरे। ऐसे दरिद्र हजार हरैं वे, कृपानिधि लोचन-कोर के हेरे॥१४॥
सवैया १५
चक्कवे चौंकि रहे चकि से, जहाँ भूले से भूप मितेक गिनाऊँ। देव गंधर्व और किन्नर-जच्छ से, साँझ लौं ठाढ़े रहैं जिहि ठाऊँ॥१५॥
सवैया १६
भूले से भूप अनेक खरे रहैं, ठाढ़ै रहैं तिमि चक्कवे भारी। देव गन्धर्व और किन्नर-जच्छ से, रोके जे लोकन के अधिकारी। अन्तरजामी ते आपुही जानिहैं, मानो यहै सिखि आजु हमारी। द्वारिकानाथ के द्वार गए, सबतें पहिले सुधि लैहें तिहारी॥१६॥
सवैया १७
दीनदयाल को ऐसोई द्वार है, दीनन की सुधि लेत सदाई। द्रोपदी तैं, गज तैं, प्रह्लाद तैं, जानि परी न विलम्ब लगाई। याहि ते भावति मो मन दीनता, जो निवहै निबही जस आई। जौ ब्रजराज सौं प्रीति नहीं, केहि काज सुरेसहु की ठकुराई॥१७॥
सवैया १८
फाटे पट, टूटी छानि, भीख मँगि-मँगि खाय, बिना जग्य बिमुख रहत देव-पितरई। वे हैं दीनबन्धु, दुखी देखि कै दयालु ह्वै हैं, दे हैं कुछ जौ सो हौं जानत अगतरई। द्वारिका लौ जात पिय! एतौ अरसात तुम, कहे कौ लजात, कौन-सी विचित्रई। जौ पै सब जन्म या दरिद्र ही सतायौ तोपै, कौन काज आइहै कृपानिधि की मित्रई॥१८॥
सवैया १९
तैं तो कही नीकी, सुनु बात ही की यह, रीति मित्रई की नित प्रीति सरसाइए। मित्र के मिलते मित्र धाइए परसपर, मित्र के जौ जेवाइए तौ आपहू जेवाइए। वे हैं महाराज, जोरि बैठत समाज भूप, तहाँ यहि रूप जाइ कहा सकुचाइए। सुख-दुख के दिन तौ काटे ही बनैंगे भूलि, बिपति परे पै द्वार मित्र के न जाइए॥१९॥
सवैया २०
विप्र के भगत हरि जगत-विदित बंधु, लेत सब ही की सुधि ऐसे महादानि हैं। पढ़े एक चटसार, कही तुम कैयो बार, लोचन अपार वै तुम्हैं न पहिचानि हैं। एक दीनबंधु कृपासिंधु, फेरि गुरुबंधु, तुम सम कौन दीन जाकौ जिय जानि हैं। नाम लेते चौगुनी, गये तें द्वार सौगुनी सो, देखत सहस्त्र गुनी प्रीति प्रभु मानिहैं॥२०॥
सवैया २१
प्रीति में चूक नहीं उनके हरि, मो मिलिहैं उठि कंठ लगाइ कै। द्वार गये कुछ दैहैं पै दैहैं, वे द्वारिकानाथ जू हैं सब लाइ कै। जे विधि बीत गये पन द्वै, अब तो पहुँचो बिरधपान आइ कै। जीवन शेष अहै दिन केतिक, होहूँ हरी सों कनावड़ो जाइ कै॥२१॥
सवैया २२
हूजै कनावड़ो बार हजार लौं, जौ हितू दीनदयालु से पाइए। तीनहु लोक के ठाकुर जे, तिनके दरबार न जात लजाइए। मेरी कही जिय में धरि कै पिय, भूलि न और प्रसंग चलाइए। और के द्वार सों काज कहा पिय, द्वारिकानाथ के द्वारे सिधारिए॥२२॥
सवैया २३
द्वारिका जाहु जू, द्वारिका जाहु जू, आठहु जाम यहै झक तेरे। जौ न कहौ करिये तो बड़ौ दुख, जैये कहाँ अपनी गति हेरे॥ द्वार खरे प्रभु के छरिया तहाँ, भूपति जान न पावत नेरे। पाँच सुपारि तै देखु बिचार कै, भेंट को चारि न चाउर मेरे॥२३॥
दोहा २४
यह सुनि कै तब ब्राह्मनी, गई परोसी पास। पाव सेर चाउर लिये, आई सहित हुलास॥२४॥
दोहा २५
सिद्धि करी गनपति सुमिरि, बाँधि दुपटिया खूँट। माँगत खात चले तहाँ, मारग वाली बूट॥२५॥

Contributors

Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship

इस अध्याय की अनुवाद स्थिति

Chapter Translation Coverage & Stewardship

यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।

अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 25/25 छंद अनूदित