रश्मिरथी
षष्ठ सर्ग (कुरुक्षेत्र युद्ध और शक्ति परीक्षण)
Back to Work अवधी (Awadhi)
मात्रिक छंद १
हिंदी (Hindi)नरता कहते हैं जिसे, सत्व
क्या वह केवल लड़ने में है ?
पौरुष क्या केवल उठा खड्ग
मारने और मरने में है ?
मात्रिक छंद २
हिंदी (Hindi)तब उस गुण को क्या कहें
मनुज जिससे न मृत्यु से डरता है ?
लेकिन, तक भी मारता ग
वह स्वयं विश्व-हित मरता है।
मात्रिक छंद ३
हिंदी (Hindi)है वन्दनीय नर कौन ? विजय-हित
जो करता है प्राण हरण ?
या सबकी जान बचाने को
देता है जो अपना जीवन ?
मात्रिक छंद ४
हिंदी (Hindi)चुनता आया जय-कमल आज तक
विजयी सदा कृपाणों से,
पर, आह निकलती ही आयी
हर बार मनुज के प्राणों से।
मात्रिक छंद ५
हिंदी (Hindi)आकुल अन्तर की आह सज जकी
इस चिन्ता से भरी हुइ,
इस तरह रहेगी मानवता
कब तक मनुष्य से डरी हुई ?
मात्रिक छंद ६
हिंदी (Hindi)पाशविक वेग की लहर लहू में
कब तक धूम मचायेगी ?
कब तक मनुष्यता पशुता के
आगे यों झुकती जायेगी ?
मात्रिक छंद ७
हिंदी (Hindi)यह ज़हर ने छोड़ेगा उभार ?
अंगार न क्या बूझ पायेंगे ?
हम इसी तरह क्या हाय, सदा
पशु के पशु ही रह जायेंगे ?
मात्रिक छंद ८
हिंदी (Hindi)किसका सिंगार ? किसकी सेवा ?
नर का ही जब कल्याण नहीं ?
किसके विकास की कथा? जनों के
ही रक्षित जब प्राण नहीं?
मात्रिक छंद ९
हिंदी (Hindi)इस विस्मय का क्या समाधान ?
रह-रह कर यह क्या होता है ?
जो है अग्रणी वही सबसे
आगे बढ़ धीरज खोता है।
मात्रिक छंद १०
हिंदी (Hindi)फिर उसकी क्रोधाकुल पुकार
सबको बेचैन बनाती है,
नीचे कर क्षीण मनुजता को
ऊपर पशुत्व को लाती है।
मात्रिक छंद ११
हिंदी (Hindi)हाँ, नर के मन का सुधाकुण्ड
लघु है, अब भी कुछ रीता है,
वय अधिक आज तक व्यालों के
पालन-पोषण में बीता है।
मात्रिक छंद १२
हिंदी (Hindi)ये व्याल नहीं चाहते, मनुज
भीतर का सुधाकुण्ड खोले,
जब ज़हर सभी के मुख में हो
तक वह मीठी बोले।
मात्रिक छंद १३
हिंदी (Hindi)थोड़ी-सी भी यह सुधा मनुज का
मन शीतल कर सकती है,
बाहर की अगर नहीं, पीडा
भीतर की तो हर सकती है।
मात्रिक छंद १४
हिंदी (Hindi)लेकिन धीरता किसे ? अपने
सच्चे स्वरूप का ध्यान करे,
जब ज़हर वायु में उड़ता हो
पीयूष-विन्दू का पान करे।
मात्रिक छंद १५
हिंदी (Hindi)पाण्डव यदि पाँच ग्राम
लेकर सुख से रह सकते थे,
तो विश्व-शान्ति के लिए दुःख
कुछ और न क्या कह सकते थे?
मात्रिक छंद १६
हिंदी (Hindi)सुन कुटिल वचन दुर्योधन का
न क्यों यह का नहीं-
“हम तो आये थे शालि ह
पर, तुम चाहो जो, वही सही।
मात्रिक छंद १७
हिंदी (Hindi)“तुम भड़काना चाहते अनल
धरती का भाग जलाने को,
नरता के नव्य प्रसूनों को
चुन-चुन कर क्षार बनाने को।
मात्रिक छंद १८
हिंदी (Hindi)पर, शान्ति-सुन्दरी के सुहाग
पर आग नहीं धरने दूगा,
जब् तक जीवित हूं, तुम्हें
बान्धवों से न युद्ध करने द्रँगा।
मात्रिक छंद १९
हिंदी (Hindi)“लो सुखी रहो, सारे पाण्डव
फिर एक बार वन जायेंगे,
इस बार, माँगने को अपना
वे स्वत्व न वापस आयेंगे।
मात्रिक छंद २०
हिंदी (Hindi)धरती की शान्ति बचाने को
आजीवन कू सहे सहेंगे वे,
नूतन प्रकाश फैलाने को
तप में मिल निरत रहेंगे वे।
मात्रिक छंद २१
हिंदी (Hindi)शत लक्ष मानवों के सम्मुख
दस-पाँच जनों का सुख क्या है ?
यदि शान्ति विश्व की बचती हो,
वन में बसने में दुःख क्या है?
मात्रिक छंद २२
हिंदी (Hindi)सच है कि पाण्डुनन्दन वन में
सम्राट् नहीं कहलायेंगे,
पर, काल-ग्रन्थ में उससे भी
वे कहीं श्रेष्ठ पद पायेंगे।
मात्रिक छंद २३
हिंदी (Hindi)“होकर कृतज्ञ आनेवाला युग
मस्तक उन्हें झुकायेगा,
नवधर्म-विधायक की प्रशस्ति
संसार युगों तक गायेगा।
मात्रिक छंद २४
हिंदी (Hindi)सीखेगा जग, हम दलन युद्ध का
कर सकते, त्यागी होकर,
मानव-समाज का नयन मनुज
कर सकता वैरागी होकर।”
मात्रिक छंद २५
हिंदी (Hindi)पर, नहीं, विश्व का अहित नहीं
होता क्या ऐसा कहने से ?
प्रतिकार अनय का हो सकता।
क्या उसे मौन हो सहने से ?
मात्रिक छंद २६
हिंदी (Hindi)क्या वही धर्म, लो जिसकी
दो-एक मनों में जलती है।
या वह भी जो भावना सभी
के भीतर छिपी मचलती है।
मात्रिक छंद २७
हिंदी (Hindi)सबको पीड़ा के साथ व्यथा
अपने मन की जो जोड़ सके,
मुड़ सके जहाँ तक समय, उसे
निर्दिष्ट दिशा में मोड़ सके।
मात्रिक छंद २८
हिंदी (Hindi)युगपुरुष वही सारे समाज का
विहित धर्मगुरू होता है,
सबके मन का जो अन्धकार
अपने प्रकाश से धोता है।
मात्रिक छंद २९
हिंदी (Hindi)द्वापर की कथा बड़ी दारूण,
लेकिन, कलि ने क्या दान दिया ?
नर के वध को प्रक्रिया बढ़ी
कुछ और उसे आसान किया।
मात्रिक छंद ३०
हिंदी (Hindi)पर, हाँ, जो युद्ध स्वर्गमुख था,
वह आज निन्द्य-सा लगता है।
बस, इसी मन्दता के विकास का
भाव मनुज में जगता है।
मात्रिक छंद ३१
हिंदी (Hindi)धीमी कितनी गति है ? विकास
कितना अदृश्य हो चलता है ?
इस महावृक्ष में एक पत्र
सदियों के बाद निकलता है।
मात्रिक छंद ३२
हिंदी (Hindi)थे जहाँ सहस्लरों वर्ष पूर्व,
लगता है वहीं खड़े हैं हम।
हे वृथा वर्ग, उन गुफावासियो से
कुछ बहुत बड़े हैं हम।
मात्रिक छंद ३३
हिंदी (Hindi)अनगढ़ पत्थर से लड़ो, लड़ो
किटकिटा नखों से, दाँतों से,
या लड़ो ऋक्ष के रोमगुच्छ-पूरित
वज्रीकृत हाथों से;
मात्रिक छंद ३४
हिंदी (Hindi)या चढ़ विमान पर नर्म मुट्रियों से
गोलों की वृष्टि करो,
आ जाय लक्ष्य में जो कोई,
निष्ठुर हो सबके प्राण हरो।
मात्रिक छंद ३५
हिंदी (Hindi)ये तो साधन के भेद, किन्तु
भावों में तत्व नया क्या है?
क्या खुली प्रेम ऑख अधिक ?
भतीर कुछ बढ़ी दया क्या है ?
मात्रिक छंद ३६
हिंदी (Hindi)झर गयी पूँछ, रोमान्त झरे,
पशुता का झरना बाकी है;
बाहर-बाहर्तन सवर चुका चुका,
मन अभी सँवरना बाकी है।
मात्रिक छंद ३७
हिंदी (Hindi)देवत्व अल्प, पशुता अथोर,
तमतोम प्रचुर, परिमित आभा,
द्वापर के मन पर भी प्रसरित
थी यही, आज वाली, द्वाभा।
मात्रिक छंद ३८
हिंदी (Hindi)बस, इसी तरह, तब भी ऊपर
उठने को नर अकुलाता था, न
पर पद-पद पर वासना-जाल में
उलझ-उलझ रह जाता था।
मात्रिक छंद ३९
हिंदी (Hindi)औ' जिस प्रकार हम आज बेल-
इक बीच खचित करके,
हैंरण णको रम्य रूप
विप्लवी उमंगों में भरके;
मात्रिक छंद ४०
हिंदी (Hindi)कहते, अनीतियों के विरूद्ध
जो युद्ध जगत में होता है,
वह नहीं ज़हर का कोष, अमृत का
बड़ा सलोना सोता है।
मात्रिक छंद ४१
हिंदी (Hindi)बस, इसी तरह, कहता होगा
द्वाभा-शासतित द्वापर का नर,
निष्ठुरताएँ हों भले, किन्तु,
है महामोक्ष का द्वार समर।
मात्रिक छंद ४२
हिंदी (Hindi)सत्य ही, समुन्नति के पथ पर
चल रहा चतुर मानव प्रबुद्ध,
कहता है रातति उसे, जिसको
पहले कहता था धर्मयुद्ध।
मात्रिक छंद ४३
हिंदी (Hindi)सो, रमय द्व छिड़ गया, स्वर्ग
तक स के सोपान लगे,
सद्रतिकामी नर-वीर खड्ग से
लिपट गंवाने प्राण लगे।
मात्रिक छंद ४४
हिंदी (Hindi)छा गया तिमिर का सघन जाल,
मुँद गये मनुज के ज्ञान-नेत्र,
द्वाभा की गिरा पुकार उठी,
“जय धर्मक्षेत्र ! जय कुरुक्षेत्र !”
मात्रिक छंद ४५
हिंदी (Hindi)हाँ, धर्मक्षेत्र इसलिए कि बन्धन
पर अबन्ध की जीत हुई,
कर्त्तव्यज्ञान पीछे छूटा
आगे मानव की प्रीत हुई।
मात्रिक छंद ४६
हिंदी (Hindi)प्रेमातिरेक में केशव ने
प्रण भल चक्र सन्धान किया,
भीष्म ने शत्रु को बड़े प्रेम से
अपना जीवन दान दिया।
मात्रिक छंद ४७
हिंदी (Hindi)गिरि का उदग्र गौरवाधार
गिर जाय श्रृंग ज्यों महाकार,
अथवा सूना कर आसमान
ज्यों गिरे टूट रवि भासमान,
मात्रिक छंद ४८
हिंदी (Hindi)कौरव-दल का कर तेज हरण
त्यों गिरे भीष्म आलोकवरण।
कुरूकुल का दीपित ताज गिरा,
थक कर बूढ़ा जब बाज़ गिरा,
मात्रिक छंद ४९
हिंदी (Hindi)भूलूठित तामह को विलोक,
छा गया समर में महाशोक ।
कुकुरूपति ही धैर्य न खोता था,
अर्जुन का मन भी रोता था।
मात्रिक छंद ५०
हिंदी (Hindi)रो-धो कर तेज नया चमका,
सुर सूर सिर पर चमका,
तेज दुर्जय उठा,
रण करने को राधेय उठा,
मात्रिक छंद ५१
हिंदी (Hindi)सबके रक्षक गुरू आर्य हुए,
सेना-नायक आचार्य हुए।
राधेय, किन्तु जिनके कारण,
था अब तक किये मौन धारण,
मात्रिक छंद ५२
हिंदी (Hindi)उनका शुभ आशिष पाने को,
अपना सद्धर्म निभाने को,
वह शर-शय्या की और चला,
पग-पग हो विनय-विभीर चला।
मात्रिक छंद ५३
हिंदी (Hindi)छू भीष्मदेव के चरण युगल,
बोला वाणी राधेय सरल,
"हे तात ! आपका प्रोत्साहन,
पा सका नहीं जो लान्छित जन,
मात्रिक छंद ५४
हिंदी (Hindi)यह वही सामने आया है,
उपहार अश्रु का लाया है।
“आज्ञा हो तो अब धनुष धरूँ,
रण में चलकर कुछ काम करूं,
मात्रिक छंद ५५
हिंदी (Hindi)RR कौन प्रलय उतरा,
डगमग हो रही धरा।
कुकुरूपति को विजय दिल्लाउँ मैं,
या स्वयं विरगति पाऊँ मैं।
मात्रिक छंद ५६
हिंदी (Hindi)“अनुचर के दोष क्षमा करिये,
मस्तक पर वरद पाणि धरिये,
आखिरी मिलन की वेला है,
मन लगता बड़ा अकेला है।
मात्रिक छंद ५७
हिंदी (Hindi)मद-मोह त्यागने आया हूँ,
पद-धूलि माँगने आया हूँ।”
भीष्म ने खोल निज सजल नयन,
देखे कर्ण के आर्द्र लोचन
मात्रिक छंद ५८
हिंदी (Hindi)बढ़ खींच पास में ला करके,
छाती से उसे लगा करके,
बोले-"क्या तत्व विशेष बचा ?
बेटा, आँसू ही शेष बचा।
मात्रिक छंद ५९
हिंदी (Hindi)“में रहा रोकता ही क्षण-क्षण,
पर हाय, हठी यह दुर्योधन,
अंकूर विवेक का सह न सका,
कहने में रह न सका,
मात्रिक छंद ६०
हिंदी (Hindi)क्रोधान्ध, भ्रान्त, मद में विभोर,
ले ही आया संग्राम घोर।
“अब कहो, आज क्या होता है ?
किसका समाज यह रोता है ?
मात्रिक छंद ६१
हिंदी (Hindi)किसका गौरव, किसका सिंगार,
जल रहा पंक्ति के आर-पार ?
किसका वन-बाग उजड़ता है?
यह कौन मारता-मरता है ?
मात्रिक छंद ६२
हिंदी (Hindi)“फूटता द्रोह-दव का पावक,
हो जाता सकल समाज नरक,
सबका वैभव, सबका सुहाग,
जाती डकार यह कुटिल आग।
मात्रिक छंद ६३
हिंदी (Hindi)जब बन्धु विरोधी होते हैं,
सारे कुलवासी रोते हैं।
इसलिए. घुर अंब भी रूककर,
मन में सोचो, यह महासमर,
मात्रिक छंद ६४
हिंदी (Hindi)किस ओर तुम्हें ले जायेगा ?
फल अलभ कौन दे पायेगा ?
मानवता ही मिट जायेगी,
फिर विजय सिद्धि क्या लायेगी ?
मात्रिक छंद ६५
हिंदी (Hindi)“ओ मेरे प्रतिद्वन्दी मानी !
निश्छल, पवित्र, गुणमय, ज्ञानी !
मेरे मुख से सुन परुष वचन,
तुम वृथा मलिन करते थे मन।
मात्रिक छंद ६६
हिंदी (Hindi)मैं नहीं निरा अवशंसी था,
मन-ही-मन बड़ा प्रशंसी था।
“सो भी इसलिए कि दुर्योधन,
पा सदा तुम्हीं से आश्वासन,
मात्रिक छंद ६७
हिंदी (Hindi)मुझको न मानकर चलता था,
पग-पग पर रूठ मचलता था।
अन्यथा पुत्र ! तुमसे बढ़कर
में किसे मानता वीर प्रवर ?
मात्रिक छंद ६८
हिंदी (Hindi)“पार्थापम रथी, धनुर्धारी,
केशव-समान रणभट भारी,
धर्मज्ञ, धीर, पावन-चरित्र,
दीनों-दलितों के विहित मित्र,
मात्रिक छंद ६९
हिंदी (Hindi)अर्जुन को मिले कृष्ण जैसे,
तुम मिले कौरवों को वैसे।
“पर हाय, वीरता का सम्बल,
रह जायेगा घजी केवल ?
मात्रिक छंद ७०
हिंदी (Hindi)या शान्ति हेतु , शुचि श्रम,
भी कभी करेंगे वीर परम ?
ज्वाला भी कभी बुझायेंगे ?
या लड़कर ही मर जायेंगे ?
मात्रिक छंद ७१
हिंदी (Hindi)“चल सके सुयोधन पर यदि वश,
बेटा! लो जग में नया सुयश,
लड़ने से बढ़ यह काम करो,
आज ही बन्द संग्राम करो।
मात्रिक छंद ७२
हिंदी (Hindi)यदि इसे रोक तुम पाओगे,
जग के त्राता कहलाओगे।
“जा कहो वीर दुर्योधन से,
कर दर द्रेषविष को मन से,
मात्रिक छंद ७३
हिंदी (Hindi)वह मिल पाण्डवों से जाकर,
मरने दे मुझे शान्ति पाकर।
मेरा अन्तिम बलिदान रहे,
सुख से सारी सन्तान रहै।”
मात्रिक छंद ७४
हिंदी (Hindi)“हे पुरूष सिंह !” कर्ण ने कहा,
“अब और पन्थ क्या शेष रहा ?
सकंटापन्न जीवन समान,
है बीच सिन्धुं में महायान;
मात्रिक छंद ७५
हिंदी (Hindi)इस पार शान्ति, उस पार विजय
अब क्या हो भला नया निश्चय ?
“जय मिले बिना विश्राम नहीं,
इस समय सन्धि का नाम नहीं,
मात्रिक छंद ७६
हिंदी (Hindi)आशिष् दीजिये, विजय कर रण,
फिर देख सकूँ ये भव्य चरण;
जलयान सिन्धु से तार सङ्ग;
सबको मैं पार उतार सकूँ।
मात्रिक छंद ७७
हिंदी (Hindi)“कल तक था पथ शान्ति म
पर, हुआ आज वह अति दुर्गम
अब उसे देखु ललचाना क्या ?
पीछे को पॉव हठाना क्या ?
मात्रिक छंद ७८
हिंदी (Hindi)जय को कर लक्ष्य चलेंगे हम,
अरि-दल को गर्व दलेंगे हम।
“हे महाभाग, कुछ दिन जीकर,
देखिये और यह महासमर,
मात्रिक छंद ७९
हिंदी (Hindi)मुझको भी प्रलय मचाना हु
कुछ खेल नया दिखलाना है;
इस दम तो मुख् मोडिये नहीं;
मेरी हिम्मत तोड़िये नहीं।
मात्रिक छंद ८०
हिंदी (Hindi)करने दौजिये स्वव्रत पालन,
अपने महान् प्रतिभट से रण,
अर्जुन का शीश उड़ाना है
कुकुरूपति का हृदय जुड़ाना है।
मात्रिक छंद ८१
हिंदी (Hindi)करने को पिता अमर मुझको,
हे बुला रहा संगर मुझको।”
गांगेय निराशा में भर कर,
बोले-“तब हे नरवीर प्रवर !
मात्रिक छंद ८२
हिंदी (Hindi)जो भला लगे, वह काम करो,
जाओ, रण में लड़ नाम करो।
भगवान् शमित् विष तू करे
अपनी इच्छाएँ पूर्ण करें।”
मात्रिक छंद ८३
हिंदी (Hindi)भीष्म का चरण-वन्दन करके,
ऊपर सूर्य को नमन करके,
देवता वञ्र-धनुधारी सा,
केसरी अभय मगचारी-सा,
मात्रिक छंद ८४
हिंदी (Hindi)राधेय समर की ओर चला,
करता गर्जन घनघोर चला।
पाकर प्रसन्न आलोक नया,
कौरव-सेना का शोक गया,
मात्रिक छंद ८५
हिंदी (Hindi)आशा की नवल तरंग उठी,
जन-जन में नयी उमंग उठी,
मानों, बाणों का छोड़ शयन,
आ गये स्वयं गंगानन्दन।
मात्रिक छंद ८६
हिंदी (Hindi)सेना समग्र हुकांर उठी,
'जय-जय राधेय !' पुकार उठी,
उल्लास मुक्त हो छहर उठा,
रण-जलधि घोष में घहर उठा,
मात्रिक छंद ८७
हिंदी (Hindi)बज उठी समर-भेरी भीषण,
हो गया शुरू संग्राम गहन।
सागर-सा गर्जित, क्षुभित घोर,
विकराल दण्डधर-सा कठोर,
मात्रिक छंद ८८
हिंदी (Hindi)अरिदल पर कुपित कर्ण टूटा,
धनु पर चढ़ महामरण छूटा।
ऐसी पहली ही आग चली,
पाण्डव की सेना भाग चली।
मात्रिक छंद ८९
हिंदी (Hindi)झंझा की घोर झकोर चली,
डालों को तोड़-मरोड़ चली,
पेड़ों की जड़ टूटने लगी,
हिम्मत सब की छूटने लगी,
मात्रिक छंद ९०
हिंदी (Hindi)ऐसा प्रचण्ड तूफान उठा,
पर्वत का भी हिल प्राण उठा।
प्लावन का पु दुर्जय प्रहार,
जिस तरह कापती है कगार,
मात्रिक छंद ९१
हिंदी (Hindi)या चक्रवात में यथा कीर्ण,
उड़ने लगते पत्ते विशीर्ण,
त्यों उठा काँप थर-थर अरिदल,
मच गयी बड़ी भीषण हलचल।
मात्रिक छंद ९२
हिंदी (Hindi)सब रथी व्यग्र बिललाते थे,
कोलाहल रोक न पाते थे।
सेना का यों बेहाल देख,
सामने उपस्थित काल देख,
मात्रिक छंद ९३
हिंदी (Hindi)गरजे अधीर हो मधुसूदन,
बोले पार्थ से निगूढ़ वचन।
“दे अचिर सैन्य का अभयदान,
अर्जुन! अर्जुन ! हो सावधान,
मात्रिक छंद ९४
हिंदी (Hindi)तू नहीं जानता है यह क्या ?
करता न शत्रु पर कर्ण दया ?
दाहक प्रचण्ड ण्ड इसका बल है,
यह मनुज नहीं, कालानल है।
मात्रिक छंद ९५
हिंदी (Hindi)“बड़वानल, यम या कालपवन,
करते जब कभी कोप भीषण
सारा सर्वस्व न लेते हैं ह
उच्छिष्ट छोड़ कुछ देते है
मात्रिक छंद ९६
हिंदी (Hindi)पर, इसे क्रोध जब आता है;
कुछ भी न शेष रह पाता है।
बाणों का अप्रतिहत प्रहार,
अप्रतिम तेज, पौरुष अपार,
मात्रिक छंद ९७
हिंदी (Hindi)त्यों गर्जन पर गर्जन् निर्भय,
आ गया स्वयं सामने प्रलय,
तू इसे रोक भी पायेगा ?
या खड़ा मूक रह जायेगा।
मात्रिक छंद ९८
हिंदी (Hindi)'य महामत्त मानव-कुज्ञर,
कैसे अशंक हो रहा विचर,
कर को जिस ओर बढ़ाता है?
पथ उधर स्वयं बन जाता है।
मात्रिक छंद ९९
हिंदी (Hindi)तू नहीं शरासन तानेगा,
अंकुश किसका यह मानेगा ?
रजन । विलम्ब पातक होगा,
प्राण-घातक होगा,
मात्रिक छंद १००
हिंदी (Hindi)उठ जाग वीर ! मूढ़ता छोड़,
धर धनुष-बाण अपना कठोर।
तू नहीं जोश में आयेगा
आज ही समर चुक जायेगा।”
मात्रिक छंद १०१
हिंदी (Hindi)केशव का सिंह दहाड़ उठा,
मानों चिग्चार पहाड़ उठा।
बाणों की फिर लग गयी झड़ी,
भागती फौज हो गयी खड़ी।
मात्रिक छंद १०२
हिंदी (Hindi)a लगे कौन्तेय-कर्ण,
| लड़े परस्पर दो सुपर्ण।
एक ही कुत के को कुड्मल, एक की कृवि के दो कुमार,
एक ङ वंश के दो भूषण, विभ्राट, वर पर्वताकार।
मात्रिक छंद १०३
हिंदी (Hindi)बेधने परस्पर लगे सहज-सोदर शारीर में प्रखर बाण,
दोनों की किंशुक देह हुई, दोनों के पावक हुए प्राण।
अन्धड़ बन कर उन्माद उठा,
दोनों दिशि जयजयकार हुई।
मात्रिक छंद १०४
हिंदी (Hindi)दोनों पक्षों के वीरों पर,
मानो, भेरवी सार ह |
कट-कट कर गिरने लगे क्षिप्र,
रूण्डों से मुण्ड अलग होकर,
मात्रिक छंद १०५
हिंदी (Hindi)बह चली मनुज के शोणित की
धारा पशुओं के पग धोकर।
लेकिन, था कौन, हृदय जिसका,
कुछ भी यह देख दहलता था?
मात्रिक छंद १०६
हिंदी (Hindi)थो कौन, नररों की लाशों पर,
जो नहीं पॉव धर चलता था?
तन्वी करूणा की झलक झीन
किसको दिखलायी पड़ती थी ?
मात्रिक छंद १०७
हिंदी (Hindi)किसको कटकर मरनेवालों की
चीख सुनायी पड़ती थी ?
केवल अलात का घूर्णि-चक्र,
केवल वज्रायुध का प्रहार,
मात्रिक छंद १०८
हिंदी (Hindi)केवल विनाशकारी नत््तन,
केवल गर्जन, केवल पुकार।
है कृथा, द्रोण की छाया में
यों पॉच दिनों तक युध चला
मात्रिक छंद १०९
हिंदी (Hindi)क्या कहें, धर्म पर कौन रहा,
या उसके कौन विरूद्ध चला ?
था किया भीष्म पर पाण्डव ने,
जेसे छल-छदमो से प्रहार,
मात्रिक छंद ११०
हिंदी (Hindi)कुछ उसी तरह निष्ठुरता से
हुत हआ वीर अर्जुन-कुमार !
फिर भी, भालु कुरूतवृद्ध भीष्म,
थे युग पक्षां के लिए शरण,
मात्रिक छंद १११
हिंदी (Hindi)कहते हैं, होकर विकल,
मृत्यु का किया उन्होंने स्वयं वरण।
अर्जुन-कुमार की कथा, किन्तु
अब तक भी हृदय हिलाती है,
मात्रिक छंद ११२
हिंदी (Hindi)सभ्यता नाम लेकर उसका
अब भी रोती, पछताती है।
पर, हाय, युद्ध अन्तक-स्वरूप,
अन्तक-सा ही दारूण कठोर,
मात्रिक छंद ११३
हिंदी (Hindi)देखता नहीं ज्यायान्-युवा,
देखता नहीं बालक-किशोर।
सुत के वध की सुन कचा पार्थ का,
दहक उठा शौकात्त हृदय,
मात्रिक छंद ११४
हिंदी (Hindi)फिर किया कद्ध होकर उसने,
तब महा लोम-हर्षक निश्चय,
'कल_ अस्तकाल के पूर्व जयद्रथ
को न मार यदि पाउँ मैं,
मात्रिक छंद ११५
हिंदी (Hindi)सौगन्ध धर्म की मुझे, आग में
स्वयं कूद जल जाउँ मैं।'
तब कहते हैं अर्जुन के हित,
हो गया प्रकृति-क्रम विपर्यस्त,
मात्रिक छंद ११६
हिंदी (Hindi)माया की सहसा शाम हुई,
असमय दिनेश हो गये अस्त।
ज्यों त्यों करके इस भाँति वीर
अर्जुन का वह प्रण पूर्ण हुआ,
मात्रिक छंद ११७
हिंदी (Hindi)सिर कटा जयद्रथ का, मस्तक
निर्दोष पिता का चुर्ण हुआ।
हाँ, यह भी हुआ कि सात्यकि से,
जब निपट रहा था भूरिश्रवा,
मात्रिक छंद ११८
हिंदी (Hindi)पार्थ ने काट ली, अनाहूत,
शर से उसकी दाहिनी भुजा।
औः भूरिश्रवा अनशन करके,
जब बेठ गया लेकर मुनि-व्रत,
मात्रिक छंद ११९
हिंदी (Hindi)सात्यकि ने मस्तक काट लिया,
जब था वह निश्चल, योग-निरत।
हे वृथा धर्म का किसी समय,
करना विग्रह के साथ ग्रथन,
मात्रिक छंद १२०
हिंदी (Hindi)करूणा से कढ़ता धर्म विमल,
हे मलिन पुत्र हिंसा का रण।
जीवन के परम ध्येय-सुख-को
सारा समाज अपनाता हैं,
मात्रिक छंद १२१
हिंदी (Hindi)देखना यही है कौन वहाँ
तक किस प्रकार से जाता है?
है धर्म पहुँचना नहीं, धर्म तो
जीवन भर चलने में है।
मात्रिक छंद १२२
हिंदी (Hindi)फेला कर पथ पर स्निग्ध ज्योति
दीपक समान जलने में है।
यदि कहें विजय, तो विजय प्राप्त
हो जाती परतापी को भी,
मात्रिक छंद १२३
हिंदी (Hindi)सत्य पू दारा, धन, जन;
मिल जाते है पापी को भी।
इसलिए, ध्येय में नहीं, धर्म तो
सदा निहित, साधन में है,
मात्रिक छंद १२४
हिंदी (Hindi)वह नहीं किसी भी प्रधान-कर्म,
हिंसा, विग्रह या रण में है।
तब भी जो नर चाहते, धर्म,
समझे मनुष्य संहारो को
मात्रिक छंद १२५
हिंदी (Hindi)गूँथना चाह वे. फलो
साथ तप्त अंगारों को।
हो जिसे धर्म से प्रेम कभी
वह कुत्सित कर्म करेगा क्या ?
मात्रिक छंद १२६
हिंदी (Hindi), कराल, दंष्ट्री बन कर
मारेगा और मरेगा क्या ?
पर, हाय, मनुज के भाग्य अभी
तक भी खोटे के खोटे हैं,
मात्रिक छंद १२७
हिंदी (Hindi)हम बढ़े बहुत बाहर, भीतर
लेकिन, छीटे के छोटे हैं।
संग्राम धर्मगुण का विशेष्य
किस तरह भला हो सकता है ?
मात्रिक छंद १२८
हिंदी (Hindi)कैसे मनुष्य अंगारों से
अपना प्रदाह धो सकता है ?
सर्पिणी-उदर से जो निकला,
पीयूष नहीं दे पायेगा,
मात्रिक छंद १२९
हिंदी (Hindi)निश्छल होकर संग्राम धर्म का
साथ न कभी निभायेगा।
मानेगा यह दंष्टी कराल
विषधर भुजंग किसका यन्त्रण ?
मात्रिक छंद १३०
हिंदी (Hindi)पल-पल अति को कर धर्मसिक्त
नर कभी जीत पाया है रण?
जो ज़हर हमें बरबस उभार,
संग्राम-भूमि में लाता है,
मात्रिक छंद १३१
हिंदी (Hindi)सत्यथ से कर विचलित अधर्म
की ओर वही ले जाता है।
साधना को भूल सिद्धि पर जब
टकटकी हमारी लगती है
मात्रिक छंद १३२
हिंदी (Hindi)फिर विजय छोड़ भावना और
कोई न हदय में जगती है।
तब जो भी आते विघ्न रूप,
हो धर्म, शील या सदाचार,
मात्रिक छंद १३३
हिंदी (Hindi)एक ही सदृश हम करते हैं
सबके सिर पर पाद-प्रहार।
उतनी ही पीड़ा हमें नहीं,
होती है इन्हें कुचलने मे,
मात्रिक छंद १३४
हिंदी (Hindi)जितनी होती हे रोज़ कंकड़ो
के ऊपर हो चलने में।
सत्य ही, ऊध्र्व-लोचन कैसे
नीचे मिट्टी का ज्ञान करे ?
मात्रिक छंद १३५
हिंदी (Hindi)जब बड़ा लक्ष्य हो खींच रहा,
छोटी बातों का ध्यान करे?
चलता हो अन्ध ऊर्ध्व-लोचन,
जानता नहीं, क्या करता है,
मात्रिक छंद १३६
हिंदी (Hindi)नीच पथ में हे कौन ? पाँव
जिसके मस्तक पर धरता है।
काटता शत्रु को वह लेकिन,
साथ ही धर्म कट जाता है,
मात्रिक छंद १३७
हिंदी (Hindi)फाड़ता विपक्षी को अन्तर
मानवता का फट जाता है।
वासना-वह्नि से जो निकला,
कैसे हो वह संयुग कोमल ?
मात्रिक छंद १३८
हिंदी (Hindi)देखने हमें देगा वह क्यों,
करूणा का पन्थ सुगम शीतल ?
जब लोभ सिद्धि का आँखों पर,
माँड़ी बन कर छा जाता है
मात्रिक छंद १३९
हिंदी (Hindi)तब वह मनुष्य से बड़े-बड़े
दुश्चिन्त्य कृत्य करवाता है।
फिर क्या विस्मय, कौरव-पाण्डव
भी नहीं धर्म के साथ रहे?
मात्रिक छंद १४०
हिंदी (Hindi)जो रंग युद्ध का है, उससे,
उनके भी अलग न हाथ रहै।
दोनों ने कालिख छुई शीश पर,
जय का तिलक लगाने को,
मात्रिक छंद १४१
हिंदी (Hindi)सत्पथ से दोनों डिगे, दौड़कर,
विजय-विन्दु तक जाने को।
इस विजय-द्वन्द्व के बीच सुध द्ध के
दाहक कई दिवस बीते;
मात्रिक छंद १४२
हिंदी (Hindi)पर, विजय किसे मिल सकती थी,
जब तक थे द्रोण-कर्ण जीते ?
था कौन सत्य-पथ पर डटकर,
जो उनसे योग्य समर करता?
मात्रिक छंद १४३
हिंदी (Hindi)धर्म से मार कर उन्हें जगत् में,
अपना नाम अमर करता?
था कौन, देखकर उुन्हें समर में
जिसका हृदय न कँपता था?
मात्रिक छंद १४४
हिंदी (Hindi)मन ही मन जो निज इष्ट देव का
भय सेनाम न जपता था?
कमलों के वन को जिस प्रकार
विदलित करते मदकल कुज्ञर,
मात्रिक छंद १४५
हिंदी (Hindi)थे विचर रहे पाण्डव-दल में
त्यों मचा ध्वंस दोनों नरवर।
संग्राम-बुभुक्षा से पीडित,
सारे जीवन से छला हुआ,
मात्रिक छंद १४६
हिंदी (Hindi)राधेय पाण्डवों के ऊपर
दारूण अमर्ष से जला हुआ;
इस तरह शत्रुदल पर ट्टा,
जैसे हो दावानल अजेय,
मात्रिक छंद १४७
हिंदी (Hindi)या टूट पड़े हों स्वयं स्वर्ग से
उतर मनुज पर कार्त्तिकेय।
संघटित या कि उनचास मरूत
कर्ण के प्राण में छाये ह
मात्रिक छंद १४८
हिंदी (Hindi)या पित सूर्य आकाश छोड
Et भूतल पर आये हों।
अथवा रण में हो गरज रहा
धनु लिये अचल प्रालेयवान,
मात्रिक छंद १४९
हिंदी (Hindi)या महाकाल बन टूटा हो
भू पर ऊपर से गरूत्मान।
बाणों पर बाण सपक्ष उड़े,
हो गया शत्रुदल खण्ड-खण्ड,
मात्रिक छंद १५०
हिंदी (Hindi)जल उठी कर्ण के पौरुष की
कालानल-सी ज्वाला प्रचण्ड।
दिग्गज-दराज वीरों की भी
छाती प्रहार से उठी हहर,
मात्रिक छंद १५१
हिंदी (Hindi)सामने प्रलय को देख गये
गजराजों के भी पॉव उखड़।
जन-जन के जीवन पर कराल,
दुमेद कृतान्त जब करणं ई
मात्रिक छंद १५२
हिंदी (Hindi)पाण्डव-सेना का हास
केशव का वदन विवर्ण हुआ।
सोचने लगे, छटेंगे क्या
सबके विपन्न आज ही प्राण?
मात्रिक छंद १५३
हिंदी (Hindi)सत्य ही, नहीं क्या है कोई
इस कुपित प्रलय का समाधान ?
“हे कहाँ पार्थ ? है कहाँ पार्थ ?”
राधेय गरजता था क्षण-क्षण।
मात्रिक छंद १५४
हिंदी (Hindi)“करता क्यों नही प्रकट होकर,
अपने कराल प्रतिभट से रण?
क्या इन्हीं मूलियों से मेरी
रणकला निबट रह जायेगी ?
मात्रिक छंद १५५
हिंदी (Hindi)या किसी वीर पर भी अपना,
वह चमत्कार दिखलायेगी ?
“हो छिपा जहाँ भी पार्थ, सुने,
अब हाथ समेटे लेता हूं,
मात्रिक छंद १५६
हिंदी (Hindi)सबके समक्ष द्वेरथ-रण की,
में उसे चुनी नोती देता हँ |
हिम्मत हो तो वह बढ़े,
व्यूह से निकल जरा सम्मुख आये,
मात्रिक छंद १५७
हिंदी (Hindi)दे मुझे जन्म का लाभ और
साहस हो तो खुद भी पाये।”
पर, चतुर पार्थ-सारथी आज,
रथ अलग नचाये फिरते थे,
मात्रिक छंद १५८
हिंदी (Hindi)कर्ण के साथ द्वेरथ-रण से,
शिष्य को बचाये फिरते थे।
न्ता दी एकरी कराल
य॒ थ-युद्ध हग
मात्रिक छंद १५९
हिंदी (Hindi)पार्थ का निधन होगा, न
पाण्डव-समाज की फूटेगी।
नटनागर ने इसलिए, युक्ति का
नया योग सन्धान किया,
मात्रिक छंद १६०
हिंदी (Hindi)एकघ्नि-हव्य के लिए घटोत्कच
का हरि ने आह्वान किया।
बोले, “बेटा ! क्या देख रह I?
हाथ से विजय जाने पर हे,
मात्रिक छंद १६१
हिंदी (Hindi)अब सबका भाग्य एक तेरे
कुछ करतब दिखलाने पर है।
“यह देख, कर्ण की विशिख-वृष्टि
कैस कराल झड़ लाती है ?
मात्रिक छंद १६२
हिंदी (Hindi)गो के समान पाण्डव-सेना
भय-विकल भागती जाती है।
तिल पूर भी भिम न कहीं खड़े
हों जहाँ लोग सुस्थिर क्षण-भर,
मात्रिक छंद १६३
हिंदी (Hindi)सारी रण पर बरस रहे
एक ही कर्ण के बाण प्रखर।
“यदि इसी भाँति सब लोग
मृत्यु के घाट उतरते जायेंगे,
मात्रिक छंद १६४
हिंदी (Hindi)कल प्रात कौन सेना लेकर
पाण्डव संगर में आयेंगे ?
हे विपद् की घड़ी,
कर्ण का निर्भय, गाढ़, प्रहार रोक।
मात्रिक छंद १६५
हिंदी (Hindi)बेटा ! जैसे भी बने, पाण्डवी
सेना का संहार रोक।”
फूटे ज्यों वह्लिमुखी पर्वत,
ज्या उठे स में प्रलय-ज्वार,
मात्रिक छंद १६६
हिंदी (Hindi)ग रण में त्यों महाघोर
कर दानव किमाकार।
सत्य ही, असुर के आते ही
रण का वह क्रम टूटने लगा,
मात्रिक छंद १६७
हिंदी (Hindi)कौरवी अनी भयभीत हुई;
धीरज उसका छूटने लगा।
हे कथा, दानवों के कर में
थे हूत -बहुत साधन कठोर,
मात्रिक छंद १६८
हिंदी (Hindi)कुछ ऐस भी, जिनपर, मनुष्य का
चल पाता था नहीं जोर।
उन अगम साधनों के मारे
कौरव सेना चिघ्घार उठी,
मात्रिक छंद १६९
हिंदी (Hindi)ले नाम कर्ण का बार-बार,
व्याकुल कर हाहाकार उठी।
लेकिन, अजस्त्र-शर-वृष्टि-निरत
अनवरत-युद्ध-रत, धीर कर्ण,
मात्रिक छंद १७०
हिंदी (Hindi)मन-ही-मन था हो रहा स्वयं,
इस रण से कुछ विस्मित, विवर्ण।
बाणों से तिल-भर भी अबिद्ध,
था कहीं नहीं दानव का तन;
मात्रिक छंद १७१
हिंदी (Hindi)पर, हुआ जा रहा था वह पशु,
पल-पल कुछ और अधिक भीषण।
जब किसी तरह भी नहीं रूद्ध,
हो सकी महादानव की गति,
मात्रिक छंद १७२
हिंदी (Hindi)सारी सेना को विकल देख,
बोला कर्ण से यं कुर्पति
“क्या देख रहे हो सखे ! दस्यु
ऐसे क्या कभी मरेगा यह?
मात्रिक छंद १७३
हिंदी (Hindi)दो घड़ी और जो देर हुई,
सबका संहार करेगा यह।
“हे वीर ! विलपते हुए सैन्य का,
अचिर किसी विधि त्राण करो।
मात्रिक छंद १७४
हिंदी (Hindi)अंब नहीं अन्य गति; आंख मूँद,
एकघ्री का सन्धान करो।
अरि का मस्तक है दूर, अभी
अपनों के शीश बचाओ तो,
मात्रिक छंद १७५
हिंदी (Hindi)जो मरण-पाश है पड़ा, प्रथम,
उसमें से हमें छुड़ाओ तो।”
सुन सहम उठा राधेय, मित्र की
ओर फेर निज चकित नयन,
मात्रिक छंद १७६
हिंदी (Hindi)झुक गया विवशता में कुकुरूपति का
अपराधी, कातर आनन।
मन-ही-मन बोला कर्ण, “पार्थ!
तू वय का बड़ा बली निकला,
मात्रिक छंद १७७
हिंदी (Hindi)या यह कि आज फिर एक बार,
मेरा ही भाग्य छली निकला।”
रहता आया था मुदित कर्ण
जिसका अजेय सम्बल लेकर,
मात्रिक छंद १७८
हिंदी (Hindi)था किया प्राप्त जिसको उसने,
इन्द्र को कवच-कुण्डल देकर,
जिसकी करालता में जय का,
विश्वास अभय हो पलता था,
मात्रिक छंद १७९
हिंदी (Hindi)केवल अर्जुन के लिए उसे,
राधेय जुगाये चलता था;
वह काल-सर्पिणी की जिह्वा,
वह अटल मृत्यु की सगी स्वसा,
मात्रिक छंद १८०
हिंदी (Hindi)घातकता की वाहिनी, शक्ति
यम की प्रचण्ड, वह अनल-रसा,
लपलपा आग-सी एकघ्नी
तूणीर छोड़ बाहर आयी,
मात्रिक छंद १८१
हिंदी (Hindi)चाँदनी मन्द पड़ गयी, समर में
दाहक उज्जवलता छायी।
कर्ण ने भाग्य को ठोंक उसे,
आखिर दानव पर छोड़ दिया,
मात्रिक छंद १८२
हिंदी (Hindi)विह्वल हो कुरूपति को विलोक,
फिर किसी और मुख मोड़ लिया।
उस असुर-प्राण को बेध, दृष्टि
सबको क्षण भर त्रासित करके,
मात्रिक छंद १८३
हिंदी (Hindi)उस असुर-प्राण को बेध, दृष्टि
सबको क्षण भर त्रासित करके,
एकघ्नी ऊपर लीन हुई,
अम्बर को उद्भासित करके।
मात्रिक छंद १८४
हिंदी (Hindi)पा धमक, धरा धँस उछल पड़ी,
ज्यों गिरा दस्यु पर्वताकार,
“हा! हा!” की चारों ओर मची,
पाण्डव दल में व्याकुल पुकार।
नरवीर युधिष्ठिर, नकुल, भीम
रह सके कहीं कोई न धीर,
जो जहाँ खड़े थे, लगे वहीं
करने कातर क्रन्दन गंभीर।
मात्रिक छंद १८५
हिंदी (Hindi)सारी सेना थी चीख रही,
सब लोग व्यग्र बिलखाते थे;
पर बड़ी विलक्षण बात!
हँसी नटनागर रोक न पाते थे।
मात्रिक छंद १८६
हिंदी (Hindi)टल गयी विपद् कोई सिर से,
या मिली कहीं मन-ही-मन जय,
क्या हुई बात? क्या देख हुए
केशव इस तरह विगत-संशय?
मात्रिक छंद १८७
हिंदी (Hindi)लेकिन समर को जीत कर,
निज वाहिनी को प्रीत कर,
वलयित गहन गुन्जार से,
पूजित परम जयकार से,
राधेय संगर से चला, मन में कहीं खोया हुआ,
जय-घोष की झंकार से आगे कहीं सोया हुआ
मात्रिक छंद १८८
हिंदी (Hindi)हारी हुई पाण्डव-चमू में हँस रहे भगवान् थे,
पर जीत कर भी कर्ण के हारे हुए-से प्राण थे
मात्रिक छंद १८९
हिंदी (Hindi)क्या, सत्य ही, जय के लिए केवल नहीं बल चाहिए,
कुछ बुद्धि का भी घात; कुछ छल-छद्म-कौशल चाहिए?
क्या भाग्य का आघात है !
कैसी अनोखी बात है ?
मात्रिक छंद १९०
हिंदी (Hindi)मोती छिपे आते किसी के आँसुओं के तार में,
हँसता कहीं अभिशाप ही आनन्द के उच्चार में।
मगर, यह कर्ण की जीवन-कथा है,
नियति का, भाग्य का इंगित वृथा है।
मात्रिक छंद १९१
हिंदी (Hindi)मुसीबत को नहीं जो झेल सकता,
निराशा से नहीं जो खेल सकता,
पुरूष क्या, श्रृंखला को तोड़ करके,
चले आगे नहीं जो जोर करके ?
Contributors
Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship
इस अध्याय की अनुवाद स्थिति
Chapter Translation Coverage & Stewardship
इस अध्याय में 0 छंदों का अंग्रेजी अथवा 191 छंदों का हिन्दी भावार्थ प्रतीक्षित है। अवधी धरोहर के प्रसार में अपना योगदान दें।
अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 191/191 छंद अनूदित