रश्मिरथी

सप्तम सर्ग (कर्ण का वीरगति और बलिदान)

Back to Work अवधी (Awadhi)
मात्रिक छंद १
हिंदी (Hindi)
निशा बीती, गगन का रूप दमका, किनारे पर किसी का चीर चमका। क्षितिज के पास लाली छा रही है, अतल से कौन ऊपर आ रही है ?
मात्रिक छंद २
हिंदी (Hindi)
संभाले शीश पर आलोक-मंडल दिशाओं में उड़ाती ज्योतिरंचल, किरण में स्निग्ध आतप फेंकती-सी, शिशिर कम्पित द्रुमों को सेंकती-सी,
मात्रिक छंद ३
हिंदी (Hindi)
खगों का स्पर्श से कर पंख-मोचन कुसुम के पोंछती हिम-सिक्त लोचन, दिवस की स्वामिनी आई गगन में, उड़ा कुंकुम, जगा जीवन भुवन में ।
मात्रिक छंद ४
हिंदी (Hindi)
मगर, नर बुद्धि-मद से चूर होकर, अलग बैठा हुआ है दूर होकर, उषा पोंछे भला फिर आँख कैसे ? करे उन्मुक्त मन की पाँख कैसे ?
मात्रिक छंद ५
हिंदी (Hindi)
मनुज विभ्राट् ज्ञानी हो चुका है, कुतुक का उत्स पानी हो चुका है, प्रकृति में कौन वह उत्साह खोजे ? सितारों के हृदय में राह खोजे ?
मात्रिक छंद ६
हिंदी (Hindi)
विभा नर को नहीं भरमायगी यह है ? मनस्वी को कहाँ ले जायगी यह ? कभी मिलता नहीं आराम इसको, न छेड़ो, है अनेकों काम इसको ।
मात्रिक छंद ७
हिंदी (Hindi)
महाभारत मही पर चल रहा है, भुवन का भाग्य रण में जल रहा है। मनुज ललकारता फिरता मनुज को, मनुज ही मारता फिरता मनुज को ।
मात्रिक छंद ८
हिंदी (Hindi)
पुरुष की बुद्धि गौरव खो चुकी है, सहेली सर्पिणी की हो चुकी है, न छोड़ेगी किसी अपकर्म को वह, निगल ही जायगी सद्धर्म को वह ।
मात्रिक छंद ९
हिंदी (Hindi)
मरे अभिमन्यु अथवा भीष्म टूटें, पिता के प्राण सुत के साथ छूटें, मचे घनघोर हाहाकार जग में, भरे वैधव्य की चीत्कार जग में,
मात्रिक छंद १०
हिंदी (Hindi)
मगर, पत्थर हुआ मानव-हृदय है, फकत, वह खोजता अपनी विजय है, नहीं ऊपर उसे यदि पायगा वह, पतन के गर्त में भी जायगा वह ।
मात्रिक छंद ११
हिंदी (Hindi)
पड़े सबको लिये पाण्डव पतन में, गिरे जिस रोज द्रोणाचार्य रण में, बड़े धर्मिष्ठ, भावुक और भोले, युधिष्ठिर जीत के हित झूठ बोले ।
मात्रिक छंद १२
हिंदी (Hindi)
नहीं थोड़े बहुत का भेद मानो, बुरे साधन हुए तो सत्य जानो, गलेंगे बर्फ में मन भी, नयन भी, अँगूठा ही नहीं, संपूर्ण तन भी ।
मात्रिक छंद १३
हिंदी (Hindi)
नमन उनको, गये जो स्वर्ग मर कर, कलंकित शत्रु को, निज को अमर कर, नहीं अवसर अधिक दुःख-दैन्य का है, हुआ राधेय नायक सैन्य का है ।
मात्रिक छंद १४
हिंदी (Hindi)
जगा लो वह निराशा छोड़ करके, द्विधा का जाल झीना तोड़ करके, गरजता ज्योति-के आधार ! जय हो, चरम आलोक मेरा भी उदय हो ।
मात्रिक छंद १५
हिंदी (Hindi)
बहुत धुधुआ चुकी, अब आग फूटे, किरण सारी सिमट कर आज छूटे । छिपे हों देवता ! अंगार जो भी, दबे हों प्राण में हुंकार जो भी,
मात्रिक छंद १६
हिंदी (Hindi)
उन्हें पुंजित करो, आकार दो हे ! मुझे मेरा ज्वलित श्रृंगार दो हे ! पवन का वेग दो, दुर्जय अनल दो, विकर्तन ! आज अपना तेज-बल दो !
मात्रिक छंद १७
हिंदी (Hindi)
मही का सूर्य होना चाहता हूँ, विभा का तूर्य होना चाहता हूँ। समय को चाहता हूँ दास करना, अभय हो मृत्यु का उपहास करना ।
मात्रिक छंद १८
हिंदी (Hindi)
भुजा की थाह पाना चाहता हूँ, हिमालय को उठाना चाहता हूँ, समर के सिन्धु को मथ कर शरों से, धरा हूँ चाहता श्री को करों से ।
मात्रिक छंद १९
हिंदी (Hindi)
ग्रहों को खींच लाना चाहता हूँ, हथेली पर नचाना चाहता हूँ । मचलना चाहता हूँ धार पर मैं, हँसा हूँ चाहता अंगार पर मैं।
मात्रिक छंद २०
हिंदी (Hindi)
समूचा सिन्धु पीना चाहता हूँ, धधक कर आज जीना चाहता हूँ, समय को बन्द करके एक क्षण में, चमकना चाहता हूँ हो सघन मैं ।
मात्रिक छंद २१
हिंदी (Hindi)
असंभव कल्पना साकार होगी, पुरुष की आज जयजयकार होगी। समर वह आज ही होगा मही पर, न जैसा था हुआ पहले कहीं पर ।
मात्रिक छंद २२
हिंदी (Hindi)
चरण का भार लो, सिर पर सँभालो; नियति की दूतियो ! मस्तक झुका लो । चलो, जिस भाँति चलने को कहूँ मैं, ढलो, जिस माँति ढलने को कहूँ मैं ।
मात्रिक छंद २३
हिंदी (Hindi)
न कर छल-छद्म से आघात, फूलो, पुरुष हूँ मैं, नहीं यह बात भूलो । कुचल दूँगा, निशानी मेट दूँगा, चढ़ा दुर्जय भुजा की भेंट दूँगा ।
मात्रिक छंद २४
हिंदी (Hindi)
अरी, यों भागती कबतक चलोगी ? मुझे ओ वंचिके ! कबतक छलोगी ? चुराओगी कहाँ तक दाँव मेरा ? रखोगी रोक कबतक पाँव मेरा ?
मात्रिक छंद २५
हिंदी (Hindi)
अभी भी सत्त्व है उद्दाम तुमसे, हृदय की भावना निष्काम तुमसे, चले संघर्ष आठों याम तुमसे, करूँगा अन्त तक संग्राम तुमसे ।
मात्रिक छंद २६
हिंदी (Hindi)
कहाँ तक शक्ति से वंचित करोगी ? कहाँ तक सिद्धियाँ मेरी हरोगी ? तुम्हारा छद्म सारा शेष होगा, न संचय कर्ण का निःशेष होगा ।
मात्रिक छंद २७
हिंदी (Hindi)
कवच-कुण्डल गया; पर, प्राण तो हैं, भुजा में शक्ति, धनु पर बाण तो हैं, गई एकघ्नी तो सब कुछ गया क्या ? बचा मुझमें नहीं कुछ भी नया क्या ?
मात्रिक छंद २८
हिंदी (Hindi)
समर की सूरता साकार हूँ मैं, महा मार्तण्ड का अवतार हूँ मैं। विभूषण वेद-भूषित कर्म मेरा, कवच है आज तक का धर्म मेरा ।
मात्रिक छंद २९
हिंदी (Hindi)
तपस्याओ ! उठो, रण में गलो तुम, नई एकघ्नियाँ बन कर ढलो तुम, अरी ओ सिद्धियों की आग, आओ; प्रलय का तेज बन मुझमें समाओ ।
मात्रिक छंद ३०
हिंदी (Hindi)
कहाँ हो पुण्य ? बाँहों में भरो तुम, अरी व्रत-साधने ! आकार लो तुम । हमारे योग की पावन शिखाओ, समर में आज मेरे साथ आओ ।
मात्रिक छंद ३१
हिंदी (Hindi)
उगी हों ज्योतियाँ यदि दान से भी, मनुज-निष्ठा, दलित-कल्याण से भी, चलें वे भी हमारे साथ होकर, पराक्रम-शौर्य की ज्वाला संजो कर ।
मात्रिक छंद ३२
हिंदी (Hindi)
हृदय से पूजनीया मान करके, बड़ी ही भक्ति से सम्मान करके, सुवामा-जाति को सुख दे सका हूँ, अगर आशीष उनसे ले सका हूँ,
मात्रिक छंद ३३
हिंदी (Hindi)
समर में तो हमारा वर्म हो वह, सहायक आज ही सत्कर्म हो वह । सहारा, माँगता हूँ पुण्य-बल का, उजागर धर्म का, निष्ठा अचल का।
मात्रिक छंद ३४
हिंदी (Hindi)
प्रवंचित हूँ, नियति की दृष्टि में दोषी बड़ा हूँ, विधाता से किये विद्रोह जीवन में खड़ा हूँ। स्वयं भगवान मेरे शत्रु को ले चल रहे हैं, अनेकों भाँति से गोविन्द मुझको छल रहे हैं।
मात्रिक छंद ३५
हिंदी (Hindi)
मगर, राधेय का स्यन्दन नहीं तब भी रुकेगा, नहीं गोविन्द को भी युद्ध में मस्तक झुकेगा, बताऊँगा उन्हें आज, नर का धर्म क्या है, समर कहते किसे हैं और जय का मर्म क्या है ।
मात्रिक छंद ३६
हिंदी (Hindi)
बचा कर पाँव धरना, थाहते चलना समर को, 'बनाना ग्रास अपनी मृत्यु का योद्धा अपर को, पुकारे शत्रु तो छिप व्यूह में प्रच्छन्न रहना, सभी के सामने ललकार को मन मार सहना ।
मात्रिक छंद ३७
हिंदी (Hindi)
प्रकट होना विपद के बीच में प्रतिवीर हो जब, धनुष ढीला, शिथिल उसका जरा कुछ तीर हो जब । कहाँ का धर्म ? कैसी भर्त्सना की बात है यह ? नहीं यह वीरता, कौटिल्य का अपघात है यह ।
मात्रिक छंद ३८
हिंदी (Hindi)
समझ में कुछ न आता, कृष्ण क्या सिखला रहे हैं, जगत को कौन नूतन पुण्य-पथ दिखला रहे हैं । हुआ वध द्रोण का कल जिस तरह वह धर्म था क्या ? समर्थन-योग्य केशव के लिए वह कर्म था क्या ?
मात्रिक छंद ३९
हिंदी (Hindi)
यही धर्मिष्ठता ? नय-नीति का पालन यही है ? मनुज-मलपुंज के मालिन्य का क्षालन यही है ? यही कुछ देखकर संसार क्या आगे बढ़ेगा ? जहाँ गोविन्द हैं, उस श्रृंग के ऊपर चढ़ेगा ?
मात्रिक छंद ४०
हिंदी (Hindi)
करें भगवान जो चाहें, उन्हें सब कुछ क्षमा है, मगर क्या वज्र का विस्फोट छींटों से थमा है ? चलें वे बुद्धि की ही चाल, मैं बल से चलूँगा ? न तो उनको, न होकर निज अपने को छलूँगा ।
मात्रिक छंद ४१
हिंदी (Hindi)
डिगाना धर्म क्या इस चार बित्तों की मही को ? भुलाना क्या मरण के बादवाली जिन्दगी को ? बसाना एक पुर क्या लाख जन्मों को जला कर ! मुकुट गढ़ना भला क्या पुण्य को रण में गला कर ?
मात्रिक छंद ४२
हिंदी (Hindi)
नहीं राधेय सत्पथ छोड़ कर अघ-ओक लेगा, विजय पाये न पाये, रश्मियों का लोक लेगा ! विजय-गुरु कृष्ण हों, गुरु किन्तु, मैं बलिदान का हूँ; असीसें देह को वे, मैं निरन्तर प्राण का हूँ ।
मात्रिक छंद ४३
हिंदी (Hindi)
जगी, बलिदान की पावन शिखाओ, समर में आज कुछ करतब दिखाओ । नहीं शर ही, सखा सत्कर्म भी हो, धनुष पर आज मेरा धर्म भी हो ।
मात्रिक छंद ४४
हिंदी (Hindi)
मचे भूडोल प्राणों के महल में, समर डूबे हमारे बाहु-बल में। गगन से वज्र की बौछार छूटे, किरण के तार से झंकार फूटे ।
मात्रिक छंद ४५
हिंदी (Hindi)
चलें अचलेश, पारावार डोले; मरण अपनी पुरी का द्वार खोले । समर में ध्वंस फटने जा रहा है, महीमंडल उलटने जा रहा है ।
मात्रिक छंद ४६
हिंदी (Hindi)
अनूठा कर्ण का रण आज होगा, जगत को काल-दर्शन आज होगा । प्रलय का भीम नर्तन आज होगा, वियद्व्यापी विवर्तन आज होगा ।
मात्रिक छंद ४७
हिंदी (Hindi)
विशिख जब छोड़ कर तरकस चलेगा, नहीं गोविन्द का भी बस चलेगा । गिरेगा पार्थ का सिर छिन्न धड़ से, जयी कुरुराज लौटेगा समर से ।
मात्रिक छंद ४८
हिंदी (Hindi)
बना आनन्द उर में छा रहा है, लहू में ज्वार उठता जा रहा है । हुआ रोमांच यह सारे बदन में, उगे हैं या कटीले वृक्ष तन में ।
मात्रिक छंद ४९
हिंदी (Hindi)
अहा ! भावस्थ होता जा रहा हूँ, जगा हूँ या कि सोता जा रहा हूँ ? बजाओ, युद्ध के बाजे बजाओ, सजाओ, शल्य ! मेरा रथ सजाओ ।
मात्रिक छंद ५०
हिंदी (Hindi)
रथ सजा, भेरियां घमक उठीं, गहगहा उठा अम्बर विशाल, कूदा स्यन्दन पर गरज कर्ण ज्यों उठे गरज क्रोधान्ध काल। बज उठे रोर कर पटह-कम्बु, उल्लसित वीर कर उठे हूह, उच्छल सागर-सा चला कर्ण को लिये क्षुब्ध सैनिक-समूह।
मात्रिक छंद ५१
हिंदी (Hindi)
अङ्गार-वृष्टि पा धधक उठ जिस तरह शुष्क कानन का तृण, सकता न रोक शस्त्री की गति पुञ्जित जैसे नवनीत मसृण। यम के समक्ष जिस तरह नहीं चल पाता बद्ध मनुज का वश, हो गयी पाण्डवों की सेना त्योंही बाणों से विध्द, विवश।
मात्रिक छंद ५२
हिंदी (Hindi)
भागने लगे नरवीर छोड़ वह दिशा जिधर भी झुका कर्ण, भागे जिस तरह लवा का दल सामने देख रोषण सुपर्ण। 'रण में क्यों आये आज?' लोग मन-ही-मन में पछताते थे, दूर से देखकर भी उसको, भय से सहमे सब जाते थे।
मात्रिक छंद ५३
हिंदी (Hindi)
काटता हुआ रण-विपिन क्षुब्ध, राधेय गरजता था क्षण-क्षण। सुन-सुन निनाद की धमक शत्रु का, व्यूह लरजता था क्षण-क्षण। अरि की सेना को विकल देख, बढ़ चला और कुछ समुत्साह; कुछ और समुद्वेलित होकर, उमड़ा भुज का सागर अथाह।
मात्रिक छंद ५४
हिंदी (Hindi)
गरजा अशंक हो कर्ण, “शल्य ! देखो कि आज क्या करता हूँ, कौन्तेय-कृष्ण, दोनों को ही, जीवित किस तरह पकड़ता हूँ। बस, आज शाम तक यहीं सुयोधन का जय-तिलक सजा करके, लौटेंगे हम, दुन्दुभि अवश्य जय की, रण-बीच बजा करके।
मात्रिक छंद ५५
हिंदी (Hindi)
इतने में कुटिल नियति-प्रेरित पड़ गये सामने धर्मराज, झपट कर कर्ण, बाज की तरह उन पर पड़ा एकाएक आज। दोनों का युद्ध गम्भीर था, क्षण भर भी नहीं ठहर पाया, सह सकी न गहरी चोट, युधिष्ठिर की मुनि-कल्प, मृदुल काया।
मात्रिक छंद ५६
हिंदी (Hindi)
भागे वे रण को छोड़, कर्ण ने झपट दौड़कर गहा ग्रीव, कौतुक से बोला, “महाराज ! तुम तो निकले कोमल अतीव। हाँ, भीरु नहीं, कोमल कहकर ही, जान बचाये देता हूँ। आगे की खातिर एक युक्ति भी सरल बताये देता हूँ।
मात्रिक छंद ५७
हिंदी (Hindi)
“हैं विप्र आप, सेविये धर्म, तरु-तले कहीं, निर्जन वन में, क्या काम साधुओं का, कहिये, इस महाघोर, घातक रण में? मत कभी क्षात्रता के धोखे, रण का प्रदाह झेला करिये, जाइये, नहीं फिर कभी गरुड़ की झपटों से खेला करिये।“
मात्रिक छंद ५८
हिंदी (Hindi)
भागे विपन्न हो समर छोड़ ग्लानि में निमज्जित धर्मराज, सोचते, “कहेगा क्या मन में जानें, यह शूरों का समाज? प्राण ही हरण करके रहने क्यों नहीं हमारा मान दिया? आमरण ग्लानि सहने को ही पापी ने जीवन-दान दिया।“
मात्रिक छंद ५९
हिंदी (Hindi)
समझे न हाय, कौन्तेय ! कर्ण ने छोड़ दिये, किसलिए प्राण, गरदन पर आकर लौट गयी सहसा, क्यों विजयी की कृपाण? लेकिन, अदृश्य ने लिखा, कर्ण ने वचन धर्म का पाल किया, खड्ग का छीन कर ग्रास, उसे माँ के आँचल में डाल दिया।
मात्रिक छंद ६०
हिंदी (Hindi)
कितना पवित्र यह शील! कर्ण जब तक भी रहा खड़ा रण में, चेतनामयी माँ की प्रतिमा घूमती रही तब तक मन में। सहदेव, युधिष्ठर, नकुल, भीम को बार-बार बस में लाकर, कर दिया मुक्त हँस कर उसने भीतर से कुछ इंगित पाकर।
मात्रिक छंद ६१
हिंदी (Hindi)
देखता रहा सब शल्य, किन्तु जब इसी तरह भागे पवितन, बोला होकर वह चकित, कर्ण की ओर देख, यह परुष वचन, "रे सूतपुत्र ! किसलिए विकट यह कालपृष्ठ धनु धरता है? मारना नहीं है तो फिर क्यों, वीरों को घेर पकड़ता है?"
मात्रिक छंद ६२
हिंदी (Hindi)
संग्राम विजय तू इसी तरह सन्ध्या तक आज करेगा क्या? मारेगा अरियों को कि उन्हें दे जीवन स्वयं मरेगा क्या? रण का विचित्र यह खेल, मुझे तो समझ नहीं कुछ पड़ता है, कायर ! अवश्य कर याद पार्थ की, तू मन ही मन डरता है।
मात्रिक छंद ६३
हिंदी (Hindi)
हँसकर बोला राधेय, “शल्य, पार्थ की भीति उसको होगी, क्षयमान्, क्षणिक, भंगुर शरीर पर मृषा प्रीति जिसको होगी। इस चार दिनों के जीवन को, मैं तो कुछ नहीं समझता हूँ, करता हूँ वही, सदा जिसको भीतर से सही समझता हूँ।
मात्रिक छंद ६४
हिंदी (Hindi)
पर ग्रास छीन अतिशय बुभुक्षु, अपने इन बाणों के मुख से, होकर प्रसन्न हँस देता हूँ, चञ्चल किस अन्तर के सुख से; यह कथा नहीं अन्तःपुर की, बाहर मुख से कहने की है, यह व्यथा धर्म के वर-समान, सुख-सहित, मौन सहने की है।
मात्रिक छंद ६५
हिंदी (Hindi)
सब आँख मूँद कर लड़ते हैं, जय इसी लोक में पाने को, पर, कर्ण जूझता है कोई, ऊँचा सद्धर्म निभाने को, सबके समेत पंकिल सर में, मेरे भी चरण पड़ेंगे क्या? ये लोभ मृत्तिकामय जग के, आत्मा का तेज हरेंगे क्या?
मात्रिक छंद ६६
हिंदी (Hindi)
यह देह टूटने वाली है, इस मिट्टी का कब तक प्रमाण? मृत्तिका छोड़ ऊपर नभ में भी तो ले जाना है विमान। कुछ जुटा रहा सामान खमण्डल में सोपान बनाने को, ये चार फूल फेंके मैंने, ऊपर की राह सजाने को
मात्रिक छंद ६७
हिंदी (Hindi)
ये चार फूल हैं मोल किन्हीं कातर नयनों के पानी के, ये चार फूल प्रच्छन्न दान हैं किसी महाबल दानी के। ये चार फूल, मेरा अदृष्ट था हुआ कभी जिनका कामी, ये चार फूल पाकर प्रसन्न हँसते होंगे अन्तर्यामी।
मात्रिक छंद ६८
हिंदी (Hindi)
“समझोगे नहीं शल्य इसको, यह करतब नादानों का है, ये खेल जीत से बड़े किसी मकसद के दीवानों का है। जानते स्वाद इसका वे ही, जो सुरा-स्वप्न की पीते हैं, दुनिया में रहकर भी दुनिया से अलग खड़े जो जीते हैं।”
मात्रिक छंद ६९
हिंदी (Hindi)
पार्थ को देख उच्छल-उमंग-पूर्ति उर-पारावार हुआ, दम्भोलि-नाद कर कर्ण कुपित अन्तक-सा भीमाकार हुआ। बोला “विधि ने जिस हेतु पार्थ! हम दोनों का निर्माण किया, जिस लिए प्रकृति के अनल-तत्त्व का हम दोनों ने पान किया।
मात्रिक छंद ७०
हिंदी (Hindi)
“जिस दिन के लिए किये आये, हम दोनों वीर अथक साधन, आ गया भाग्य से आज जन्म-जन्मों का निर्धारित वह क्षण। आओ, हम दोनों विशिख-वह्नि-पूजित हो जयजयकार करें, ममच्छेदन से एक दूसरे का जी-भर सत्कार करें।”
मात्रिक छंद ७१
हिंदी (Hindi)
“पर, सावधान, इस मिलन-बिन्दु से अलग नहीं होना होगा, हम दोनों में से किसी एक को आज यहीं सोना होगा। हो गया बड़ा अतिकाल, आज निर्णय अन्तिम कर लेना है, शत्रु का या कि अपना मस्तक, काट कर यहीं धर देना है।”
मात्रिक छंद ७२
हिंदी (Hindi)
कर्ण का देख यह दर्प पार्थ का, दहक उठा रविकान्त-हृदय, बोला, 'रे सारथि-पुत्र! किया तूने, सत्य ही योग्य निश्चय। पर कौन रहेगा यहाँ? बात यह अभी बताये देता हूँ, धड़ पर से तेरा सीस मूढ़! ले, अभी हटाये देता हूँ।'
मात्रिक छंद ७३
हिंदी (Hindi)
यह कह अर्जुन ने तान कान तक, धनुष-बाण सन्धान किया, अपने जानते विपक्षी को हत ही उसने अनुमान किया। पर, कर्ण झेल वह महाविशिख, कर उठा काल-सा अट्टहास, रण के सारे स्वर डूब गये, छा गया निनाद से दिशाकाश।
मात्रिक छंद ७४
हिंदी (Hindi)
तब तक रथ में ही, विकल, विद्ध, मूर्च्छित हो गिरा पृथानन्दन। कर्ण का देख यह समर-शौर्य संगर में हाहाकार हुआ, सब लगे पूछने, “अरे, पार्थ का क्या सचमुच संहार हुआ?” पर नहीं, मरण का तट छूकर, हो उठा अचिर अर्जुन प्रबुद्ध।
मात्रिक छंद ७५
हिंदी (Hindi)
क्रोधान्ध गरज कर लगा कर्ण के साथ मचाने द्विरथ-युद्ध। प्रावृट्-से गरज-गरज दोनों, करते थे प्रतिभट पर प्रहार, थी तुला-मध्य सन्तुलित खड़ी, लेकिन दोनों की जीत-हार। इस ओर कर्ण मार्तण्ड-सदृश, उस ओर पार्थ अन्तक-समान।
मात्रिक छंद ७६
हिंदी (Hindi)
रण के मिस, मानो, स्वयं प्रलय, हो उठा समर में मूर्तिमान। जूझता एक क्षण छोड़, स्वतः, सारी सेना विस्मय-विमुग्ध, अपलक होकर देखने लगी दो शितिकण्ठों का विकट युद्ध। है कथा, नयन का लोभ नहीं, संवृत कर सके स्वयं सुरगण।
मात्रिक छंद ७७
हिंदी (Hindi)
भर गया विमानों से तिल-तिल, कुरुभूमि पर कलकल-नदित-गगन। थी रुकी दिशा की साँस, प्रकृति के निखिल रूप तन्मय-गभीर, ऊपर स्तम्भित दिनमणि का रथ, नीचे नदियों का अचल नीर। अहा! यह युग्म दो अद्भुत नरों का, महा-मदमत्त मानव-कुंजरों का।
मात्रिक छंद ७८
हिंदी (Hindi)
नृगुण के मूर्तिमय अवतार ये दो, मनुज-कुल के सुभग श्रृंगार ये दो। परस्पर हो कहीं यदि एक पाते, ग्रहण कर शील की यदि टेक पाते।
मात्रिक छंद ७९
हिंदी (Hindi)
मनुजता को न क्या उत्थान मिलता? अनूठा क्या नहीं वरदान मिलता? मनुज की जाति का पर शाप है यह, अभी बाकी हमारा पाप है यह।
मात्रिक छंद ८०
हिंदी (Hindi)
बड़े जो भी कुसुम कुछ फूलते हैं, अहँकृति में भ्रमित हो भूलते हैं। गिरते हैं तो साथ में गिरते, झगड़ कर विश्व का संहार करते।
मात्रिक छंद ८१
हिंदी (Hindi)
जगत को डाल कर नि:शेष दुःख में, शरण पाते स्वयं भी काल-मुख में। चलेगी यह जहर की क्रान्ति कबतक? रहेगी शक्ति-वंचित शान्ति कबतक?
मात्रिक छंद ८२
हिंदी (Hindi)
मनुज मनुजत्व से कबतक लड़ेगा? अनल वीरत्व से कबतक झड़ेगा? विकृति जो प्राण में अंगार भरती, हमें रण के लिए लाचार करती।
मात्रिक छंद ८३
हिंदी (Hindi)
घटेगी तीव्र उसका दाह कब तक? मिलेगी अन्य उसको राह कब तक? हलाहल का शमन हम खोजते हैं, मगर, शायद, विमन हम खोजते हैं।
मात्रिक छंद ८४
हिंदी (Hindi)
बुझाते हैं दिवस में जो जहर हम, जगाते फूँक उसको रात भर हम। किया कुंचित, विवेचन व्यस्त नर का, हृदय शत भीति से संत्रस्त नर का।
मात्रिक छंद ८५
हिंदी (Hindi)
महाभारत मही पर चल रहा है, भुवन का भाग्य रण में जल रहा है। चल रहा महाभारत का रण, जल रहा धरित्री का सुहाग।
मात्रिक छंद ८६
हिंदी (Hindi)
फट कुरुक्षेत्र में खेल रही, नर के भीतर की कुटिल आग। बाजियों-गजों की लोथों में, गिर रहे मनुज के छिन्न अंग।
मात्रिक छंद ८७
हिंदी (Hindi)
बह रहा चतुष्पद और द्विपद का रुधिर मिश्र हो एक संग। गत्वर, गैरेय, सुघर भूधर-से लिये रक्त-रंजित शरीर।
मात्रिक छंद ८८
हिंदी (Hindi)
थे जूझ रहे कौन्तेय-कर्ण क्षण-क्षण करते गर्जन गंभीर। दोनों रणकुशल धनुर्धर नर, दोनों समबल, दोनों समर्थ।
मात्रिक छंद ८९
हिंदी (Hindi)
दोनों पर दोनों की अमोघ थी विशिख-वृष्टि हो रही व्यर्थ। इतने में शर के कर्ण ने देखा जो अपना निषङ्ग, तरकस में से फुङ्कार उठा, कोई प्रचण्ड विषधर भुजङ्ग।
मात्रिक छंद ९०
हिंदी (Hindi)
कहता कि 'कर्ण! मैं अश्वसेन विश्रुत भुजंगों का स्वामी हूँ, जन्म से पार्थ का शत्रु परम, तेरा बहुविधि हितकामी हूँ। बस, एक बार कर कृपा धनुष पर चढ़ शरव्य तक जाने दे, इस महाशत्रु को अभी तुरत स्यन्दन में मुझे सुलाने दे।
मात्रिक छंद ९१
हिंदी (Hindi)
कर वमन गरल जीवन भर का सञ्चित प्रतिशोध उतारूँगा, तू मुझे सहारा दे, बढ़कर मैं अभी पार्थ को मारूँगा।' राधेय जरा हँसकर बोला, 'रे कुटिल! बात क्या कहता है? जय का समस्त साधन नर का अपनी बाँहों में रहता है।
मात्रिक छंद ९२
हिंदी (Hindi)
उस पर भी साँपों से मिलकर मैं मनुज, मनुज से युद्ध करूँ? जीवन भर जो निष्ठा पाली, उससे आचरण विरुद्ध करूँ? तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊँगा, आनेवाली मानवता को, लेकिन, क्या मुख दिखलाऊँगा?
मात्रिक छंद ९३
हिंदी (Hindi)
संसार कहेगा, जीवन का सब सुकृत कर्ण ने क्षार किया; प्रतिभट के वध के लिए सर्प का पापी ने साहाय्य लिया। हे अश्वसेन! तेरे अनेक वंशज हैं छिपे नरों में भी, सीमित वन में ही नहीं, बहुत बसते पुर-ग्राम-घरों में भी।
मात्रिक छंद ९४
हिंदी (Hindi)
ये नर-भुजंग मानवता का पथ कठिन बहुत कर देते हैं, प्रतिबल के वध के लिए नीच साहाय्य सर्प का लेते हैं। ऐसा न हो कि इन साँपों में मेरा भी उज्ज्वल नाम चढ़े, पाकर मेरा आदर्श और कुछ नरता का यह पाप बढ़े।
मात्रिक छंद ९५
हिंदी (Hindi)
अर्जुन है मेरा शत्रु, किन्तु वह सर्प नहीं, नर ही तो है, संघर्ष सनातन नहीं, शत्रुता इस जीवन भर ही तो है। अगला जीवन किसलिए भला, तब हो द्वेषान्ध बिगाड़ मैं? साँपों की जाकर शरण, सर्प बन क्यों मनुष्य को मारूँ मैं?
मात्रिक छंद ९६
हिंदी (Hindi)
जा भाग, मनुज का सहज शत्रु, मित्रता न मेरी पा सकता, मैं किसी हेतु भी यह कलङ्क अपने पर नहीं लगा सकता।' काकोदर को कर विदा कर्ण, फिर बढ़ा समर में गर्जमान, अम्बर अनन्त झंकार उठा, हिल उठे निर्झरों के विमान।
मात्रिक छंद ९७
हिंदी (Hindi)
तूफ़ान उठाये चला कर्ण बल से धकेल अरि के दल को, जैसे प्लावन की धार बहाये चले सामने के जल को। पाण्डव-सेना भयभीत भागती हुई जिधर भी जाती थी; अपने पीछे दौड़ते हुए वह आज कर्ण को पाती थी।
मात्रिक छंद ९८
हिंदी (Hindi)
रह गयी किसी के भी मन में जय की किञ्चित भी नहीं आस, आखिर, बोले भगवान् सभी को देख व्याकुल हताश। 'अर्जुन! देखो, किस तरह कर्ण सारी सेना पर टूट रहा, किस तरह पाण्डवों का पौरुष होकर अशङ्क वह लूट रहा।
मात्रिक छंद ९९
हिंदी (Hindi)
देखो जिस तरफ़, उधर उसके ही बाण दिखायी पड़ते हैं, बस, जिधर सुनो, केवल उसके हुंकार सुनायी पड़ते हैं।' 'कैसी करालता! क्या लाघव! कितना पौरुष! कैसा प्रहार! किस गौरव से यह वीर द्विरद कर रहा समर-वन में विहार!
मात्रिक छंद १००
हिंदी (Hindi)
व्यूहों पर व्यूह फटे जाते, संग्राम उजड़ता जाता है, ऐसी तो नहीं कमल वन में भी कुञ्जर धूम मचाता है।' 'इस पुरुष-सिंह का समर देख मेरे तो हुए निहाल नयन, कुछ बुरा न मानो, कहता हूँ, मैं आज एक चिर-गूढ़ वचन।
मात्रिक छंद १०१
हिंदी (Hindi)
'संहार देह धर खड़ा जहां अपनी पैंजनी बजाता हो, भीषण गर्जन में जहां रोर ताण्डव का डूबा जाता हो । ले चलो, जहां फट रहा व्योम, मच रहा जहां पर घमासान, साकार ध्वंस के बीच पैठ छोड़ना मुझे है आज प्राण ।'
मात्रिक छंद १०२
हिंदी (Hindi)
समझ में शल्य की कुछ भी न आया, हयों को जोर से उसने भगाया । निकट भगवान्‌ के रथ आन पहुंचा, अगम, अज्ञात का पथ आन पहुंचा ?
मात्रिक छंद १०३
हिंदी (Hindi)
अगम की राह, पर, सचमुच, अगम है, अनोखा ही नियति का कार्यक्रम है । न जानें न्याय भी पहचानती है, कुटिलता ही कि केवल जानती है ?
मात्रिक छंद १०४
हिंदी (Hindi)
रहा दीपित सदा शुभ धर्म जिसका, चमकता सूर्य-सा था कर्म जिसका, अबाधित दान का आधार था जो, धरित्री का अतुल श्रडगगार था जो,
मात्रिक छंद १०५
हिंदी (Hindi)
क्षुधा जागी उसी की हाय, भू को, कहें क्‍या मेदिनी मानव-प्रसू को ? रुधिर के पडक में रथ को जकड़ क़र, गयी वह बैठ चक्के को पकड़ क़र ।
मात्रिक छंद १०६
हिंदी (Hindi)
लगाया जोर अश्वों ने न थोडा, नहीं लेकिन, मही ने चक्र छोडा । वृथा साधन हुए जब सारथी के, कंहा लाचार हो उसने रथी से ।
मात्रिक छंद १०७
हिंदी (Hindi)
'बडी राधेय | अद्भुत बात के | किसी दुशक्ति का ही घात है यह । जरा-सी कीच में स्यन्दन फंसा है, मगर, रथ-चक्र कुछ ऐसा धंसा है;
मात्रिक छंद १०८
हिंदी (Hindi)
'निकाले से निकलता ही नहीं है, हमारा जोर चलता ही नहीं है, जरा तुम भी इसे झकझोर देखो, लगा अपनी भुजा का जोर देखो ।'
मात्रिक छंद १०९
हिंदी (Hindi)
हँसा राधेय कर डद याद मन में, कहा, हां सत्य ही, सारे भुवन में, विलक्षण बात मेरे ही लिए ह नियति का घात मेरे ही लिए है ।
मात्रिक छंद ११०
हिंदी (Hindi)
'मगर, है ठीक, किस्मत ही फंसे जब, धरा ही कर्ण का स्यन्दन ग्रसे जब, सिवा राधेय के पौरुष प्रबल से, निकाले कौन उसको बाहुबल से ?'
मात्रिक छंद १११
हिंदी (Hindi)
उछलकर कर्ण स्यन्दन से उतर कर, फंसे रथ-चक्र को पु रच भर कर, लगा ऊपर जोर करके, कभी सीधा, कभी झकझोर करके ।
मात्रिक छंद ११२
हिंदी (Hindi)
मही डोली, सलिल-आगार डोला, भुजा के जोर से संसार डोला न डोला, किन्तु, जो चकका फंसा था, चला वह जा रहा नीचे धंसा था |
मात्रिक छंद ११३
हिंदी (Hindi)
विपद में कर्ण को यों ग्रस्त पाकर, शरासनहीन, अस्त-व्यस्त पाकर, जगा कर पार्थ को भगवान्‌ बोले _ 'खडा है देखता क्या मौन, भोले ?'
मात्रिक छंद ११४
हिंदी (Hindi)
'शरासन तान, बस अवसर यही है, घड़ी फ़िर और मिलने की नहीं है । विशिख कोई गले के पार कर दे, अभी ही शत्रु का संहार कर दे ।'
मात्रिक छंद ११५
हिंदी (Hindi)
श्रवण कर विश्वगुरु की देशना यह, विजय के हेतु आतुर एषणा यह, सहम की । जरा कुछ पार्थ का मन, विनय में ही, मगर, बोला अकिद्जन ।
मात्रिक छंद ११६
हिंदी (Hindi)
'नरोचित, किन्तु, क्या यह कर्म होगा ? मलिन इससे नहीं क्या धर्म होगा ?' हंसे केशव, हि हठ ठानता है । अभी तू धर्म को क्‍या जानता है ?'
मात्रिक छंद ११७
हिंदी (Hindi)
'कहूं जो, पाल उसको, धर्म है यह । हनन कर जज सत्कम है यह | क्रिया को छोड़ चिन्तन में फंसेगा, उलट कर काल तुझको ही ग्रसेगा ।'
मात्रिक छंद ११८
हिंदी (Hindi)
भला क्यों पार्थ कालाहार होता ? वृथा क्‍यों चिन्तना का भार ढोता ? संभी दायित्व हरि पर डाल करके, मिली जो शिष्टि उसको पाल करके,
मात्रिक छंद ११९
हिंदी (Hindi)
लगा राधेय को शर मारने वह, विपद्‌ में शत्रु को संहारने वह, शरों से बेधने तन को, बदन को, दिखाने वीरता नि:शस्त्र जन को ।
मात्रिक छंद १२०
हिंदी (Hindi)
विशिख सनच्धान में अर्जुन निरत था, खड़ा राधेय नि:सम्बल, विरथ था, खड़े निर्वाक सब जन देखते थे, अनोखे धर्म का रण देखते थे ।
मात्रिक छंद १२१
हिंदी (Hindi)
नहीं जब पार्थ को देखा सुधरते, हृदय में धर्म का टुक ध्यान धरते । समय के योग्य धीरज को संजोकर, कहा राधेय ने गम्भीर होकर ।
मात्रिक छंद १२२
हिंदी (Hindi)
'नरोचित धर्म से कुछ काम तो लो ! ही खेले, जरा विश्राम तो लो | से रथचक्र को जब तक निकालूं, धनुष धारण करूं, प्रहरण संभालूं,'
मात्रिक छंद १२३
हिंदी (Hindi)
'रुको तब तक, चलाना बाण फिर तुम; हरण करना, सको तो, प्राण फिर तुम । नहीं अर्जुन ! शरण मैं मागंता हूँ, समर्थित धर्म से रण मागंता हूं ।'
मात्रिक छंद १२४
हिंदी (Hindi)
'कलकिंत नाम मत अपना करो तुम, हृदय में ध्यान इसका भी धरो तुम । विजय तन की घडी भर की दमक है, इसी संसार तक उसकी चमक है ।'
मात्रिक छंद १२५
हिंदी (Hindi)
दया की जीत मिटती है भुवन में, क्या खोजना गिर कर पतन में ? शरण केवल उजागर धर्म होगा, सहारा अन्त में सत्कर्म होगा ।'
मात्रिक छंद १२६
हिंदी (Hindi)
उपस्थित देख यों न्यायार्थ अरि को, निहारा पार्थ ने हो खिन्न हरि को । मगर, भगवान्‌ किञ्चित भी न डोले, कुपित हो वज्र-सी यह वात बोले _
मात्रिक छंद १२७
हिंदी (Hindi)
'प्रलापी ! ओ उजागर धर्म वाले ! बड़ी निष्ठा, बड़े सत्कर्म वाले ! मरा, अन्याय से अभिमन्यु जिस दिन, कहां पर सो रहा था धर्म उस दिन ?'
मात्रिक छंद १२८
हिंदी (Hindi)
'हलाहल भीम को जिस दिन पड़ा था, कहां पर धर्म यह उस दिन धरा था ? लगी थी आग जब लाक्षा-भवन में, हंसा था धर्म ही तब क्या भुवन में ?'
मात्रिक छंद १२९
हिंदी (Hindi)
'सभा में द्रौपदी की खींच लाके, सुयोधन की उसे दासी बता के, सुवामा-जाति को आदर दिया जो, बहुत सत्कार तुम सबने किया जो,'
मात्रिक छंद १३०
हिंदी (Hindi)
'नहीं वह और कुछ, सत्कर्म ही था, उजागर, शीलभूषित धर्म ही था । जुए में हारकर धन-धाम जिस दिन, हुए पाण्डव यती निष्काम जिस दिन,'
मात्रिक छंद १३१
हिंदी (Hindi)
'चले वनवास को तब धर्म था वह, शकुनियों का नहीं अपकर्म था वह । अवधि कर पूर्ण जब, लेकिन, फिरे वे, असल में, धर्म से ही थे गिरे वे ।'
मात्रिक छंद १३२
हिंदी (Hindi)
'बडे पापी हुए जो ताज मांगा, किया अन्याय; अपना राज मांगा । नहीं धर्मार्थ वे क्यों हारते हे अधी हैं, शत्रु को क्यों मारते हैं ?'
मात्रिक छंद १३३
हिंदी (Hindi)
'हमीं धर्मांथै क्या दहते रहेंगे ? सभी कुछ मौन हो सहते रहेंगे ? कि दगे धर्म को बल अन्य जन भी ? तजेंगे क्रूरता-छल अन्य जन भी ?'
मात्रिक छंद १३४
हिंदी (Hindi)
'न दी क्‍या यातना इन कौरवों ने ? किया क्या-क्या न निर्घृण कौरवों ने ? मगर, तेरे लिए सब धर्म ही था, दुहित निज मित्र का, सत्कर्म ही था ।'
मात्रिक छंद १३५
हिंदी (Hindi)
'किये का जब उपस्थित फल हुआ है, ग्रसित अभिशाप से सम्बल हुआ है, चला है खोजने तू धर्म रण में, मृषा किल्विष बताने अन्य जन में ।'
मात्रिक छंद १३६
हिंदी (Hindi)
'शिथिल कर पार्थ | किंचित्‌ भी न मन तू | न धर्माधर्म में पड भीरु बन तू । कडा कर वक्ष को, शर मार इसको, चढा शायक तुरत संहार इसको ।'
मात्रिक छंद १३७
हिंदी (Hindi)
हंसा राधेय, 'हां अब देर भी क्या ? सुशोभन कर्म में अवसेर भी क्या ? कृपा कुछ और दिखलाते नहीं क्यों ? सुदर्शन ही उठाते हैं नहीं क्यों ?'
मात्रिक छंद १३८
हिंदी (Hindi)
थके बहुविध स्वयं ललकार करके, गया थक पार्थ भी शर मार करके, मगर, यह वक्ष फटता ही नहीं है, प्रकाशित शीश कटता ही नहीं है ।
मात्रिक छंद १३९
हिंदी (Hindi)
शरों से मृत्यु झड़ कर छा रही है, चतुर्दिक घेर कर मंडला रही है, नहीं, पर लीलती वह पास आकर, रुकी है भीति से अथवा लजाकर ।
मात्रिक छंद १४०
हिंदी (Hindi)
जरा तो ट्प वह क्यों डरी है ? शिखा दु्नरष क्या मुझमें भरी है ? मलिन वह हो रहीं किसकी दमक से ? लजाती किस तपस्या की चमक से ?
मात्रिक छंद १४१
हिंदी (Hindi)
जरा बढ़ पीठ पर निज पाणि धरिए, सहमती मृत्यु को निर्भीक करिए, न अपने-आप मुझको खायगी वह, सिकुड़ कर भीति से मर जायगी वह ।
मात्रिक छंद १४२
हिंदी (Hindi)
'कहा जो आपने, सब कुछ सही है, मगर, अपनी मुझे चिन्ता नहीं है ? सुयोधन-हेतु ही पछता रहा हूं, बिना विजयी बनाये जा रहा हूँ ।'
मात्रिक छंद १४३
हिंदी (Hindi)
'वृथा है पूछना किसने किया क्‍या, जगंत्‌ के धर्म को सम्बल दिया क्‍या ! सुयोधन था खडा कल तक जहां पर, न हैं क्या आज पाण्डव ही वहां पर ?'
मात्रिक छंद १४४
हिंदी (Hindi)
'उन्होंने कौन-सा अपधर्म छोडा ? किये से कौन कुत्सित कर्म छोडा ? गिनाऊं क्या ? स्वयं सब जानते हैं, जगदृगुरु आपको हम मानते है ।'
मात्रिक छंद १४५
हिंदी (Hindi)
'शिखण्डी को बनाकर ढाल अर्जुन, आ गांगेय का जो काल अर्जुन, नहीं वह और कुछ, सत्कर्म ही था । हरे | कह दीजिये, वह धर्म ही था ।'
मात्रिक छंद १४६
हिंदी (Hindi)
'हुआ सात्यकि बली का त्राण जैसे, गये भूरिश्रवा के प्राण जैसे, नहीं वह कृत्य नरता से रहित था, पतन वह पाण्डवों का धर्म-हित था ।'
मात्रिक छंद १४७
हिंदी (Hindi)
'कथा अभिमन्यु की तो बोलते हैं, नहीं पर, भेद यह क्‍यों खोलते हैं ? कुटिल षड्यन्त्र से रण से विरत कर, महाभट द्रोण को छल से निहत कर,'
मात्रिक छंद १४८
हिंदी (Hindi)
'पतन पर दूर पाण्डव पा है, चतुर्गुण मोल बलि का पा चुके हैं । रहा क्या पुण्य अब भी को? उठा मस्तक, गरज कर बोलने को ?'
मात्रिक छंद १४९
हिंदी (Hindi)
था है पुछना है पूछना, था दोष किसका ? खुला पहले गरल का कोष किसका ? जहर अब तो सभी का खुल रा है, हलाहल से हलाहल धुल रहा है ।'
मात्रिक छंद १५०
हिंदी (Hindi)
जहर की कीच में ही आ गये जब, कलुष बन कर कलुष पर छा गये जब, दिखाना दोष फिर क्या अन्य जन में, अहं से फूलना क्या व्यर्थ मन में ?'
मात्रिक छंद १५१
हिंदी (Hindi)
'सुयोधन को मिले जो फल किये का, कुटिल परिणाम द्रोहानल पिये का, मगर, पाण्डव जहां अब चल रहे हैं, विकट जिस वासना में जल रहे हैं,'
मात्रिक छंद १५२
हिंदी (Hindi)
'अभी पातक बहुत करवायेगी वह, उन्हें जानें कहां ले जायेगी वह । न जानें, वे इसी विष से जलेंगे, कहीं या बर्फ में जाकर गलेंगे ।'
मात्रिक छंद १५३
हिंदी (Hindi)
'सुयोधन पूत या अपवित्र ही था, प्रतापी वीर मेरा मित्र ही था । किया मैंने वही, सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था जो ।'
मात्रिक छंद १५४
हिंदी (Hindi)
'नहीं किद्वित्‌ मलिन अन्तर्गगन हु कनक-सा ही हमारा स्वच्छ मन है; अभी भी शुभ्र उर की चेतना है, अगर है, तो यही बस, वेदना है ।'
मात्रिक छंद १५५
हिंदी (Hindi)
जन को नहीं रक्षण दिया क्‍यों ? समर्थन पाप का उस दिन किया क्‍यों ? न कोई योग्य निष्कृति पा रहा हूं, लिये यह दाह मन में जा रहा हूं ।'
मात्रिक छंद १५६
हिंदी (Hindi)
'विजय दिलवाइये केशव! स्वजन को, शिथिल, सचमुच, नहीं कर पार्थ। मन को | अभय हो बेधता जा अंग अरि का, द्विधा क्या, प्राप्त है जब संग हरि का !'
मात्रिक छंद १५७
हिंदी (Hindi)
'मही! लै सोंपता हूं आप रथ मैं, गगन में खोजता हूं अन्य पथ मैं । भले ही लील ले इस काठ को तू, न मिटा सकती पुरुष विभ्राट को तू ।'
मात्रिक छंद १५८
हिंदी (Hindi)
'महानिर्वाण का क्षण आ रहा है, नया आलोक-स्यन्दन आ रहा है; तपस्या से बने हैं यन्त्र जिसके, कसे जप-याग से हैं तन्त्र जिसके; जुते हैं कीर्त्तियों के वाजि जिसमें, चमकती है किरण की राजि जिसमें; हमारा पुण्य जिसमें झूलता है, विभा के पद्म-सा जो फूलता है ।'
मात्रिक छंद १५९
हिंदी (Hindi)
'रचा मैनें जिसे निज पुण्य-बल से, दया से, दान से, निष्ठा अचल से; हमारे प्राण-सा ही पूत हैजो हृ जो, हुआ सद्धर्म से उद्भूत है जो; न तत्त्वों की तनिक परवाह जिसको, सुगम सर्वत्र ही है राह जिसको; गगन में जो अभय हो घूमता है, विभा की ऊर्मियों पर झूमता है ।'
मात्रिक छंद १६०
हिंदी (Hindi)
'अहा! आलोक-स्यन्दन आन पहुंचा, हमारे पुण्य का क्षण आन पहुंचा । विभाओ सूर्य की! जय-गान गाओ, मिलाओ, तार किरणों के मिलाओ ।'
मात्रिक छंद १६१
हिंदी (Hindi)
'प्रभा- मण्डल! भरो झंकार, बोलो ! जगत्‌ की ज्योतियो! निज द्वार खोलो ! तपस्या रोचिभूषित ला रहा हूं; चढ़ा मैं रश्मि-रथ पर आ रहा हूं; ।'
मात्रिक छंद १६२
हिंदी (Hindi)
गगन में बध्द कर दीपित नयन को, किये था कर्ण जब सूर्यस्थ मन को, लगा शर एक ग्रीवा में संभल के, उड़ी ऊपर प्रभा तन से निकल के !
मात्रिक छंद १६३
हिंदी (Hindi)
गिरा मस्तक मही पर छिन्न होकर ! तपस्या-धाम तन से भिन्न होकर। छिटक कर जो उड़ा आलोक तन से, हुआ एकात्म वह मिलकर तपन से !
मात्रिक छंद १६४
हिंदी (Hindi)
उठी कौन्तेय की जयकार रण में, मचा घनघोर हाहाकार रण में । सुयोधन बालकों-सा रो रहा था! खुशी से भीम पागल हो रहा था !
मात्रिक छंद १६५
हिंदी (Hindi)
फिरे आकाश से सुरयान सारे, नतानन देवता नभ से सिधारे | छिपे आदित्य होकर आर्त्त घन में, उदासी छा गयी सारे भुवन में ।
मात्रिक छंद १६६
हिंदी (Hindi)
अनिल मंथर व्यथित-सा डोलता था, न पक्षी भी पवन में बोलता था | प्रकृति निस्तब्ध थी, यह हो गया क्या ? हमारी गाँठ से कुछ खो गया क्या ?
मात्रिक छंद १६७
हिंदी (Hindi)
मगर, कर भंग इस निस्तब्ध लय को, गहन करते हुए कड और भय को, जयी उन्मत्त हुकारता था, उदासी के हृदय को फाड़ता था ।
मात्रिक छंद १६८
हिंदी (Hindi)
प्रकल्तित 7 कर निखार भय से प्रफुल्लित हो, बहुत त दुर्लभ विजय से, नयनों में मोद के जी सजाये, बडे ही व्यग्र हरि के पास आये |
मात्रिक छंद १६९
हिंदी (Hindi)
कहा, 'केशव ! बडा था त्रास मुझको, नहीं था यह कभी विश्वास मुझको, कि न यह विपद भी हर सकेगा, किसी दिन कर्ण रण में मर सकेगा ।'
मात्रिक छंद १७०
हिंदी (Hindi)
'इसी के त्रास में अन्तर पगा था, हमें वनवास में भी भय लगा था । कभी निश्चिन्त मैं क्या हो सका था ? न तेरह वर्ष सुख से सो सका था ।'
मात्रिक छंद १७१
हिंदी (Hindi)
'बली योद्धा बड़ा विकराल था वह ! हरे! कैसा भयानक काल था वह ? विष में डूबे थे, बाण क्या थे। निर्मोघ ही थी, प्राण क्या थे !'
मात्रिक छंद १७२
हिंदी (Hindi)
'मिला कैसे समय निभीत है यह ? हुई सौभाग्य से ही जीत है यह ? नहीं यदि आज ही वह काल सोता, न जानें, क्या समर का हाल होता ?'
मात्रिक छंद १७३
हिंदी (Hindi)
उदासी में भरे भगवान् बोले, 'न पुरुषार्थ केवल जीत को ले। पुरुषार्थ केवल जीत में है, विभा का सार शील पुनीत में है।'
मात्रिक छंद १७४
हिंदी (Hindi)
'विजय, क्या जानिये, बसती कहाँ है ? विभा उसकी अजय हँसती कहाँ है ? भरी वह जीत के हुंकार में है, छिपी अथवा लहू की धार में है ?'
मात्रिक छंद १७५
हिंदी (Hindi)
'हुआ जानें नहीं, क्या आज रण में ? मिला किसको विजय का ताज रण में ? किया क्या प्राप्त? हम सबने दिया क्या ? चुकाया मोल क्या? सौदा लिया क्या ?'
मात्रिक छंद १७६
हिंदी (Hindi)
'समस्या शील की, सचमुच गहन है। समझ पाता नहीं कुछ क्लान्त मन है। न हो निश्चिन्त कुछ अवधानता है। जिसे तजता, उसी को मानता है।'
मात्रिक छंद १७७
हिंदी (Hindi)
'मगर, जो हो, मनुज श्रेष्ठ था वह। धनुर्धर ही नहीं, धर्मिष्ठ था वह। तपस्वी, सत्यवादी था, व्रती था, बड़ा ब्रह्मण्य था, मन से यती था।'
मात्रिक छंद १७८
हिंदी (Hindi)
'हृदय का निष्कपट, पावन क्रिया का, दलित-तारक, समुद्धारक त्रिया का। बड़ा बेजोड़ दानी था, सदय था, युधिष्ठिर! कर्ण का अद्भुत हृदय था।'
मात्रिक छंद १७९
हिंदी (Hindi)
'किया किसका नहीं कल्याण उसने ? दिये क्या-क्या न छिपकर दान उसने ? जगत के हेतु ही सर्वस्व खोकर, मरा वह आज रण में नि:स्व होकर।'

Contributors

Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship

इस अध्याय की अनुवाद स्थिति

Chapter Translation Coverage & Stewardship

इस अध्याय में 0 छंदों का अंग्रेजी अथवा 179 छंदों का हिन्दी भावार्थ प्रतीक्षित है। अवधी धरोहर के प्रसार में अपना योगदान दें।

अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 179/179 छंद अनूदित