वीरों का कैसा हो वसंत?

Back to Work अवधी (Awadhi)
♪ टेक
वीरों का कैसा हो वसंत?
पद १
आ रही हिमाचल से पुकार, है उदधि गरजता बार-बार, प्राची, पश्चिम, भू, नभ अपार, सब पूछ रहे हैं दिग्-दिगंत,
♪ टेक
वीरों का कैसा हो वसंत?
पद २
फूली सरसों ने दिया रंग, मधु लेकर आ पहुँचा अनंग, वधु-वसुधा पुलकित अंग-अंग, हैं वीर वेश में किंतु कंत,
♪ टेक
वीरों का कैसा हो वसंत?
पद ३
भर रही कोकिला इधर तान, मारू बाजे पर उधर गान, है रंग और रण का विधान, मिलने आये हैं आदि-अंत,
♪ टेक
वीरों का कैसा हो वसंत?
पद ४
गलबाँहें हों, या हो कृपाण, चल-चितवन हो, या धनुष-बाण, हो रस-विलास या दलित-त्राण, अब यही समस्या है दुरंत,
♪ टेक
वीरों का कैसा हो वसंत?
पद ५
कह दे अतीत अब मौन त्याग, लंके, तुझमें क्यों लगी आग? ऐ कुरुक्षेत्र! अब जाग, जाग, बतला अपने अनुभव अनंत,
♪ टेक
वीरों का कैसा हो वसंत?
पद ६
हल्दी-घाटी के शिला-खंड, ऐ दुर्ग! सिंह-गढ़ के प्रचंड, राणा-ताना का कर घमंड, दो जगा आज स्मृतियाँ ज्वलंत,
♪ टेक
वीरों का कैसा हो वसंत?
पद ७
भूषण अथवा कवि चंद नहीं, बिजली भर दे वह छंद नहीं, है क़लम बँधी, स्वच्छंद नहीं, फिर हमें बतावे कौन? हंत!
♪ टेक
वीरों का कैसा हो वसंत?

Contributors

Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship

इस अध्याय की अनुवाद स्थिति

Chapter Translation Coverage & Stewardship

यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।

अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 15/15 छंद अनूदित