Chhappay (छप्पय) अवधी • Awadhi
डिगति उर्वि अति गुर्वि, सर्ब पब्बै समुद्र-सर।ब्याल बधिर तेहि काल, बिकल दिगपाल चराचर॥दिग्गयंद लरखरत, परत दसकंधु मुखभर।सुर-बिमान, हिमभानु, भानु संघटत परसपर॥चौंके बिरंचि संकर सहित, कोलु कमठु अहि कलमल्यौ।ब्रह्मांड खंड कियो चंड धुनि, जबहिं राम सिवधनु दल्यौ॥११॥

अत्यन्त भारी पृथ्वी भी अपने सब पर्वतों, समुद्रों और तालाबों सहित डगमगाने लगी। शेषनाग उस समय बहरे हो गये और दिशाओं के रक्षक तथा सभी चर-अचर प्राणी व्याकुल हो उठे। दिशाओं के हाथी लड़खड़ाने लगे और रावण मुँह के बल गिर पड़ा। देवताओं के विमान, चन्द्रमा और सूर्य आपस में टकराने लगे। ब्रह्माजी और शिवजी सहित सब चौंक उठे; वराह, कच्छप और शेषनाग तड़प उठे। जब रामचन्द्रजी ने शिवजी का धनुष तोड़ा, तब इतनी भारी आवाज़ हुई कि मानो ब्रह्माण्ड ही खंड-खंड हो गया।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info chhappay
phonetic keys D237
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ