Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
लोचनाभिराम घन-स्याम राम रूप सिसु,सखी कहै सखी सों तूँ प्रेम पय पालि, री।बालक नृपालजू के ख्याल ही पिनाकु तोर्यो,मंडलीक-मंडली-प्रताप-दापु दालि री॥जनक को, सिया को, हमारो, तेरो, तुलसी को,सबको भावतो ह्वैहै, मैं जो कह्यौ कालि री।कौसिला की कोखि परतोषि तन वारिये री,राय दशरत्थ की बलैया लीजै आलि री॥१२॥

एक सखी दूसरी सखी से कहती है — हे सखी! नेत्रों को सुख देनेवाले, बादल के समान साँवले रामरूपी शिशु को प्रेम रूपी दूध पिलाकर पाल। राजा के इस बालक ने खेल-खेल में ही धनुष तोड़ डाला और बड़े-बड़े राजाओं की मण्डली के प्रताप-गर्व को चूर कर दिया। जनक की, सीता की, हमारी, तुम्हारी और तुलसीदास की — सबकी मनोकामना पूरी होगी, यह मैंने तुमसे कल ही कह दिया था। इसलिए कौशल्या की कोख पर प्रसन्न होकर अपने शरीर को न्यौछावर कर देना चाहिये, और हे सखी! राजा दशरथ की बलैया भी लेनी चाहिये।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys L251
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ