Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
दूब दधि रोचनु कनक थार भरि भरि,आरति सँवारि बर नारि चलीं गावतीं।लीन्हें जयमाल करकंज सोहैं जानकी के,पहिरावो राघो जू को सखियाँ सिखावतीं॥तुलसी मुदित मन जनक नगर-जन,झाँकतीं झरोखे लागीं सोभा रानी पावतीं।मनहुँ चकोरीं चारु बैठीं निज नीड़,चंद की किरन पीवैं पलकौं न लावतीं॥१३॥

सोने के थालों में दूब, दही और गोरोचन भर-भरकर, आरती सजाकर सुन्दर स्त्रियाँ गाती हुई चलीं। जानकीजी के कमल-से हाथों में जयमाला शोभायमान थी, और सखियाँ उन्हें सिखा रही थीं कि यह रामचन्द्रजी को पहना दो। तुलसीदासजी कहते हैं कि जनकपुरवासी मन में प्रसन्न थे, और झरोखों में लगी हुई रानियाँ झाँकती हुई शोभा पा रही थीं, मानो सुन्दर चकोरियाँ अपने-अपने घोंसलों में बैठी पलक झपकाये बिना चन्द्रमा की किरणें पी रही हों।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys D133
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ