Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
नगर निसान बर बाजैं ब्योम दुंदुभीं,बिमान चढ़ि गान कैके सुरनारि नाचहीं।जयति जय तिहुँ पुर जयमाल राम उर,बरषैं सुमन सुर रूरे रूप राचहीं॥जनक को पनु जयो, सबको भावतो भयो,तुलसी मुदित रोम-रोम मोद माचहीं।साँवरो किसोर गोरी सोभा पर तृन तोरि,जोरी जिये जुग जुग जुवती-जन जाँचहीं॥१४॥

नगर में सुन्दर नगाड़े बज रहे थे और आकाश में दुन्दुभियाँ बज रही थीं। देवताओं की स्त्रियाँ विमानों पर चढ़ीं गा-गाकर नाच रही थीं। तीनों लोकों में जय-जयकार मच गयी; जयमाला रामचन्द्रजी के गले में शोभायमान हुई; देवतागण सुन्दर रूप धारण कर फूलों की वर्षा करने लगे। जनकजी का प्रण पूरा हुआ, सबके मन की इच्छा पूरी हुई। तुलसीदास कहते हैं कि इससे लोगों को रोम-रोम प्रसन्नता हो रही है। सखियाँ साँवले राम और गौरवर्णी सीता की शोभा पर तृण तोड़कर, जिससे उन्हें नज़र न लगे, ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि यह जोड़ी युग-युग जिये।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys N275
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ