Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
भले भूप कहत भलें भदेस भूपनि सों,लोक लखि बोलिये पुनीत रीति मारिषी।जगदंबा जानकी जगत-पितु रामचंद्र,जानि जियँ जोहौ जो न लागै मुँह कारिखी॥देखे हैं अनेक ब्याह, सुने हैं पुरान बेद,बूझे हैं सुजान साधु नर-नारि पारिखीं।ऐसे सम समधी समाज न बिराजमान,रामु-से न बर, दुलही न सिय-सारिखी॥१५॥

अच्छे राजा दुष्ट राजाओं से अच्छी बातें कहते हैं कि लोक को देखकर, ऋषियों की बतलायी हुई पवित्र रीति का पालन करना चाहिये। जानकीजी को जगत् की माता और रामचन्द्रजी को जगत् का पिता समझकर हृदय से देखो, जिससे तुम्हारे मुँह पर कालिख न लगे। हमने बहुत से विवाह देखे हैं, वेद-पुराण सुने हैं, और ज्ञानी महात्माओं तथा अनुभवी स्त्री-पुरुषों से पूछा है। इससे यह ज्ञात हुआ है कि दशरथ और जनक के समान गुण और स्वभाव वाला कोई समधी-समाज न कहीं विद्यमान है और न रामचन्द्रजी के समान वर तथा सीताजी के समान दुल्हन कहीं है।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys B711
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ