Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
बानी, बिधि, गौरी, हर, सेसहुँ, गनेस कही,सही भरी लोमस, भुसुंडि बहु बारिषो।चारि दस भुवन निहारि नर-नारि सब,नारद सों परदा न नारदु सो पारिखो॥तिन्ह कही जग में जगमगति जोरी एक,दूजो को कहैया औ सुनैया चष चारिखो।रमा, रमारमन, सुजान हनुमान कही,सीय-सी न तीय, न पुरुष राम-सारिखो॥१६॥

सरस्वती, ब्रह्मा, पार्वती, शिव, शेषनाग और गणेशजी ने कहा है, और अत्यन्त वयोवृद्ध लोमश तथा काकभुशुण्डि ने भी इसका समर्थन किया है; चौदह भुवनों के सभी स्त्री-पुरुषों को देखकर नारद ने — जिनसे कहीं परदा नहीं है और जिनके समान दूसरा कोई पारखी नहीं है — कहा है कि संसार भर में एक ही जोड़ी ऐसी प्रकाशमान है। दूसरी ऐसी जोड़ी के बारे में कहनेवाला और सुननेवाला भला कौन हो सकता है, जिसने आँखों से देखा हो? लक्ष्मी, विष्णु और सुजान हनुमानजी ने भी यही कहा है कि न तो सीताजी के समान दूसरी स्त्री है और न श्रीरामजी के समान कोई पुरुष है।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys B513
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ