दूलह श्री रघुनाथु बने, दुलही सिय सुंदर मंदिर माहीं।गावति गीत सबै मिलि सुंदरि, वेद जुवा जुरि विप्र पढ़ाहीं॥रामको रूप निहारति जानकी कंकन के नग की परछाहीं।यातें सबै सुधि भूलि गई, कर टेकि रही, पलकें टारत नाहीं॥१७॥
महल में श्रीरामजी दूल्हा और जानकीजी दुलहिन के वेष में हैं। सभी सुन्दर स्त्रियाँ मिलकर मंगल गीत गाने लगीं और युवा ब्राह्मण मिलकर वेदपाठ करने लगे। जानकीजी अपने हाथ के कंगन के नग में श्रीरामजी की परछाईं को देखने लगीं। इससे उन्हें सारी सुधि भूल गयी, वे अपना हाथ स्थिर किये रहीं और पलकें भी नहीं गिरातीं।