Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
भूप मंडली प्रचंड चंडीस-कोदंडु खंड्यौ,चंड बाहुदंडु जाके ताहीसों कहतु हौं।कठिन कुठार-धार धरिबे को धीर ताहि,बीरता बिदित ताको देखिये चहतु हौं॥तुलसी समाजु राज तजि सो बिराजै आजु,गाज्यौ मृगराजु गजराजु ज्यों गहतु हौं।छोनी में न छाड्यो छप्यो छोनिप को छोना छोटो,छोनिप छपन बाँको बिरुद बहतु हौं॥१८॥

परशुरामजी ने सभा में आकर कहा — राजाओं की मण्डली में जिस बलवान ने शिवजी का प्रचंड धनुष तोड़ा है, जिसकी भुजाओं में इतना बल है, उसी से मैं कहता हूँ। मैं उसकी प्रसिद्ध वीरता और मेरे कठोर फरसे की धार को सहन करने के धैर्य को देखना चाहता हूँ। तुलसीदास कहते हैं कि वह वीर आज राजाओं की सभा से अलग होकर सामने आये, मैं उसे उसी तरह पकड़ूँगा जैसे सिंह गरजकर हाथी को पकड़ता है। मैंने पृथ्वी पर राजाओं के छोटे-छोटे छिपे हुए बच्चों को भी नहीं छोड़ा है, यह छिपा नहीं है। मैं क्षत्रियों के नाश का बाँका यश धारण किये हुए हूँ।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys B137
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डपरशुराम-लक्ष्मण-संवाद