Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
निपट निदरि बोले बचन कुठारपानि,मानी त्रास औनिपनि मानो मौनता गही।रोष माखे लखनु अकनि अनखोही बातैं,तुलसी बिनीत बानी बिहसि ऐसी कही॥सुजस तिहारे भरे भुअन भृगुतिलक,प्रगट प्रतापु आपु कह्यो सो सबै सही।टूट्यौ सो न जुरैगो सरासनु महेसजू को,रावरी पिनाक में सरीकता कहाँ रही॥१९॥

फरसाधारी परशुरामजी ने अत्यन्त तिरस्कार भरे वचन कहे। यह सुनकर सब राजा भय मानकर मानो मौन-व्रत धारण किये हुए-से रह गये। तुलसीदास कहते हैं कि परशुरामजी की खिझानेवाली बातें सुनकर लक्ष्मणजी को रोष आया; परन्तु वे हँसकर विनम्र वचनों में इस प्रकार बोले — हे भृगुकुल-तिलक! आपका सुयश सब लोकों में भरा है, आपने जो अपना प्रताप प्रकट रूप से कहा है, वह सब बिलकुल सत्य है। परन्तु महादेवजी का जो धनुष टूट चुका है वह अब जुड़ नहीं सकता। भला, आपकी उस धनुष में साझेदारी ही कहाँ रही?

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys N135
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डपरशुराम-लक्ष्मण-संवाद