Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
मयनमहनु पुर-दहनु गहन जानि,आनि कै सबै को सारु धनुष गढ़ायो है।जनकसदसि जेते भले-भले भूमिपाल,किये बलहीन, बल आपनो बढ़ायो है॥कुलिस-कठोर कूर्मपीठतें कठिन अति,हठि न पिनाकु काहू चपरि चढ़ायो है।तुलसी सो राम के सरोज-पानि परसत ही,टूट्यौ मानो बारे ते पुरारि ही पढ़ायो है॥१०॥

कामदेव के नाशक, त्रिपुरासुर के दहन करनेवाले महादेवजी ने, इसे कठिन कार्य जानकर, सब वस्तुओं का सार लाकर जिस धनुष को बनवाया था, वह जनक की सभा में जितने भले-भले राजा थे उन सबको बलहीन करके अर्थात् उनका बल मानो खींचकर अपना बल बढ़ाता रहा। वज्र से भी कठोर और कछुए की पीठ से भी कड़ा वह धनुष किसी ने भी हठपूर्वक आगे बढ़कर नहीं चढ़ाया। हे तुलसी! वह धनुष रामचन्द्रजी के कमल-से हाथों के छूते ही टूट गया, मानो बचपन से ही महादेवजी ने उसे यह सिखाया था कि रामचन्द्रजी के छूते ही तू टूट जाना।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys M518
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ