Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
सीय के स्वयंवर समाजु जहाँ राजनि को,राजनके राजा महाराजा जानै नाम को।पवनु, पुरंदरु, कृसानु, भानु, धनदु-से,गुन के निधान रूपधाम सोमु कामु को॥बान बलवान जातुधानप सरीखे सूर,जिन्हके गुमान सदा सालिम संग्राम को।तहाँ दसरत्थ के समर्थ नाथ तुलसी के,चपरि चढ़ायो चापु चंद्रमा-ललाम को॥९॥

सीताजी के स्वयंवर में जहाँ राजाओं का समाज है और राजाओं के भी राजा-महाराजा हैं, उन सबका नाम कौन जान सकता है? वे बल में पवन, ऐश्वर्य में इन्द्र, तेज-प्रताप में अग्नि और सूर्य तथा धन में कुबेर के समान हैं। वे गुणों के भण्डार और अत्यन्त रूपवान हैं, उनके रूप के सामने चन्द्रमा और कामदेव भी तुच्छ जान पड़ते हैं। वहाँ बाणासुर और रावण-सरीखे वीर हैं, जिन्हें युद्ध में सदैव दृढ़ रहने का अभिमान है। ऐसी सभा में दशरथ के लाडले और तुलसीदास के समर्थ स्वामी श्रीरामजी ने शिवजी के धनुष को आनन-फानन चढ़ा दिया।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys S261
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ