Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
छोनी में के छोनीपति छाजै जिन्हैं छत्र छाया,छोनी छानी छाये छिति आये निमिराज के।प्रबल प्रचंड बरिबंड बर बेष बपु,बरिबे को बोले बैदेही बर काज के॥बोले बंदी बिरुद बजाइ बर बाजनेऊ,बाजे बाजे बीर बाहु धुनत समाज के।तुलसी मुदित मन पुर नर-नारि जेतेबार-बार हेरैं मुख औध मृगराज के॥८॥

सब पृथ्वी के राजा, जिन पर सब जगह छत्र की छाया रहती है, वे मिथिला के राजा जनक के यहाँ आकर जगह-जगह डेरा डाले हुए हैं। सीताजी के स्वयंवर में वरण किये जाने के लिए बुलाये गये राजा बड़े प्रतापी, बलवान, सुन्दर वेषधारी तथा रूपवान हैं। बन्दीगण बाजे बजाकर उन राजाओं का यश-वर्णन करते हैं, जिसे सुनकर वीर अपने बाहुओं को फड़का उठते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि जनकपुर के जितने स्त्री-पुरुष हैं, वे सब प्रसन्नचित्त होकर बार-बार अवध के सिंह अर्थात् राजा राम के मुख का दर्शन करते हैं।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys C512
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डधनुर्यज्ञ