श्रेष्ठ सरयू के किनारे-किनारे रघुबीर और उनके सब वीर सखा घूमते हैं। उनके हाथों में धनुष-बाण हैं, कमर में तरकश बँधा है और नवीन पीताम्बर शरीर पर सुशोभित है। तुलसीदास कहते हैं कि उस समय माधुर्य के दस गुण, प्रताप के चार गुण, ऐश्वर्य के नौ गुण, सहज या प्रकृति के तीन गुण तथा यश या कीर्ति के इक्कीस गुण — ये सभी उनके सौन्दर्य में दिखायी पड़ते हैं। उनकी शोभा को देखकर सरस्वती की बुद्धि पंगु हो गयी, उसकी बुद्धि विचार-क्षेत्र में विचरण करती रही, पर उसे कोई उपमा न मिली।