पदकंजनि मंजु बनीं पनहीं, धनुहीं सर पंकज-पानि लिएँ।लरिका सँग खेलत डोलत हैं सरजू-तट चौहट हाट हिएँ॥तुलसी अस बालक सों नहिं नेहु, कहा जप जोग समाधि किएँ।नर वे खर सूकर स्वान समान, कहौ जग में फलु कौन जिएँ॥६॥
उनके कमल जैसे पैरों में सुन्दर पनहियाँ बनी हैं और कमल जैसे हाथों में छोटे धनुष-बाण लिये हुए वे लड़कों के साथ सरयू के किनारे, चौराहे, बाज़ार और हृदय में खेलते-फिरते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि जिसे ऐसे बालक से प्रेम नहीं, उसके जप, योग, समाधि करने से क्या लाभ? ऐसे मनुष्य गधे, सूअर और कुत्ते के समान हैं। कहो, संसार में उनके जीने का क्या फल है?