जूही की कली के समान सुन्दर दाँतों की पंक्ति पर, नवीन लाल पत्तों के समान दोनों ओठों के खुलने की सुन्दरता पर, बादलों में बिजली के समान चमकती हुई बहुमूल्य मोतियों की माला के सौन्दर्य पर, मुख पर लटकती हुई घुँघराली लटों की शोभा पर, गालों पर हिलते हुए कुंडलों की मनोहरता पर तथा बोली के माधुर्य पर तुलसीदासजी बलिहारी जाते हैं और अपने प्राणों को न्योछावर करते हैं।