Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
बाहुक-सुबाहु नीच लीचर-मरीच मिलि,मुँहपीर केतुजा कुरोग जातुधान हैं।राम नाम जगजाप कियो चहों सानुराग,काल कैसे दूत भूत कहा मेरे मान हैं॥सुमिरे सहाय राम लखन आखर दोऊ,जिनके समूह साके जागत जहान हैं।तुलसी सँभारि ताड़का सँहारि भारि भट,बेधे बरगद से बनाइ बानवान हैं ॥३९॥

बाहु की पीड़ा रूप नीच सुबाहु और देह का अशक्ति रुप मारीच राक्षस और ताड़कारुपिणी मुख की पीड़ा एवं अन्यान्य बुरे रोगरुप राक्षसों से मिले हुए हैं। मैं रामनाम का जपरुपी यज्ञ प्रेम के साथ करना चाहता हूँ, पर कालदूत के समान यह भूत मेरे वश के नहीं हैं। संसार में जिनकी कीर्ति प्रसिद्ध है वह (रा और म) दोनों अक्षर स्मरण करने पर मेरी सहायता करेंगे। दोनों ने ताड़का का वध किया और फिर शक्तिशाली योद्धाओं को अपने बाण का निशाना बनाकर बरगद के फल के समान भेद डाला। रामनाम ने अपने प्रताप से तुलसीदास के रोगरुपी राक्षसों का विनाश किया। ॥३९॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys B826
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी