कवितावली
बालकाण्ड
Back to Work अवधी (Awadhi)
१
अवधेस के द्वारे सकारे गई, सुत गोद के भूपति लै निकसे।
अवलोकि हौं सोच-विमोचन को ठगि सी रही, जे न ठगे, धिक से॥
तुलसी मन-रंजन रंजित-अंजन नैन सुखंजन-जातक से।
सजनी ससि में समसील उभै नव-नील सरोरुह से विकसे॥१॥
२
पग नूपुर औ पहुँची करकंजनि, मंजु बनी मणिमाल हिये।
नवनील कलेवर पीत झँगा झलकै, पुलकैं नृप गोद लिये॥
अरविंद सो आनन, रूपमरंद अनंदित लोचन-भृंग पिये।
मन माँ न बस्यौ अस बालकु जौ तुलसी जग में फलु कौन जिये?॥२॥
३
तन की दुति स्याम सरोरुह, लोचन कंज की मंजुलताई हरैं।
अति सुंदर सोहत धूरि भरे, छवि भूरि अनंग की दूरि धरैं॥
दमकैं दँतियाँ दुति दामिनि ज्यों, किलकैं कल बाल-विनोद करैं।
अवधेस के बालक चारि सदा तुलसी-मन-मंदिर में बिहरैं॥३॥
४
कबहुँ ससि माँगत अरि करैं, कबहुँ प्रतिबिंब निहारि डरैं।
कबहुँ करताल बजाइ के नाचत, मातु सबै मन मोद भरैं॥
कबहुँ रिसिआइ कहैं हठिकै, पुनि लेत सोई जेहि लागि अरैं।
अवधेस के बालक चारि सदा तुलसी मन मंदिर में बिहरैं॥४॥
५
बर दंत की पंगति कुंदकली, अधराधर-पल्लव खोलन की।
चपला चमकै घन बीच जगै छवि, मोतिन माल अमोलन की॥
घुँघरारि लटैं लटकैं मुख ऊपर, कुंडल लोल कपोलन की।
नेवछावरि प्रान करैं तुलसी, बलि जाउँ लला इन बोलन की॥५॥
६
पदकंजनि मंजु बनीं पनहीं, धनुहीं सर पंकज-पानि लिएँ।
लरिका सँग खेलत डोलत हैं सरजू-तट चौहट हाट हिएँ॥
तुलसी अस बालक सों नहिं नेहु, कहा जप जोग समाधि किएँ।
नर वे खर सूकर स्वान समान, कहौ जग में फलु कौन जिएँ॥६॥
७
सरजू बर तीरहि तीर फिरैं रघुबीर, सखा अरु बीर सबै।
धनुहीं कर तीर, निषंग कसें कटि, पीत दुकूल नवीन फबै॥
तुलसी तेहि औसर लावनिता दस चारि नौ तीन इकीस सबै।
मति भारति पंगु भई जो निहारि, बिचारि फिरी उपमा न पवै॥७॥
८
छोनी में के छोनीपति छाजै जिन्हैं छत्र छाया,
छोनी छानी छाये छिति आये निमिराज के।
प्रबल प्रचंड बरिबंड बर बेष बपु,
बरिबे को बोले बैदेही बर काज के॥
बोले बंदी बिरुद बजाइ बर बाजनेऊ,
बाजे बाजे बीर बाहु धुनत समाज के।
तुलसी मुदित मन पुर नर-नारि जेते
बार-बार हेरैं मुख औध मृगराज के॥८॥
९
सीय के स्वयंवर समाजु जहाँ राजनि को,
राजनके राजा महाराजा जानै नाम को।
पवनु, पुरंदरु, कृसानु, भानु, धनदु-से,
गुन के निधान रूपधाम सोमु कामु को॥
बान बलवान जातुधानप सरीखे सूर,
जिन्हके गुमान सदा सालिम संग्राम को।
तहाँ दसरत्थ के समर्थ नाथ तुलसी के,
चपरि चढ़ायो चापु चंद्रमा-ललाम को॥९॥
१०
मयनमहनु पुर-दहनु गहन जानि,
आनि कै सबै को सारु धनुष गढ़ायो है।
जनकसदसि जेते भले-भले भूमिपाल,
किये बलहीन, बल आपनो बढ़ायो है॥
कुलिस-कठोर कूर्मपीठतें कठिन अति,
हठि न पिनाकु काहू चपरि चढ़ायो है।
तुलसी सो राम के सरोज-पानि परसत ही,
टूट्यौ मानो बारे ते पुरारि ही पढ़ायो है॥१०॥
११
डिगति उर्वि अति गुर्वि, सर्ब पब्बै समुद्र-सर।
ब्याल बधिर तेहि काल, बिकल दिगपाल चराचर॥
दिग्गयंद लरखरत, परत दसकंधु मुखभर।
सुर-बिमान, हिमभानु, भानु संघटत परसपर॥
चौंके बिरंचि संकर सहित, कोलु कमठु अहि कलमल्यौ।
ब्रह्मांड खंड कियो चंड धुनि, जबहिं राम सिवधनु दल्यौ॥११॥
१२
लोचनाभिराम घन-स्याम राम रूप सिसु,
सखी कहै सखी सों तूँ प्रेम पय पालि, री।
बालक नृपालजू के ख्याल ही पिनाकु तोर्यो,
मंडलीक-मंडली-प्रताप-दापु दालि री॥
जनक को, सिया को, हमारो, तेरो, तुलसी को,
सबको भावतो ह्वैहै, मैं जो कह्यौ कालि री।
कौसिला की कोखि परतोषि तन वारिये री,
राय दशरत्थ की बलैया लीजै आलि री॥१२॥
१३
दूब दधि रोचनु कनक थार भरि भरि,
आरति सँवारि बर नारि चलीं गावतीं।
लीन्हें जयमाल करकंज सोहैं जानकी के,
पहिरावो राघो जू को सखियाँ सिखावतीं॥
तुलसी मुदित मन जनक नगर-जन,
झाँकतीं झरोखे लागीं सोभा रानी पावतीं।
मनहुँ चकोरीं चारु बैठीं निज नीड़,
चंद की किरन पीवैं पलकौं न लावतीं॥१३॥
१४
नगर निसान बर बाजैं ब्योम दुंदुभीं,
बिमान चढ़ि गान कैके सुरनारि नाचहीं।
जयति जय तिहुँ पुर जयमाल राम उर,
बरषैं सुमन सुर रूरे रूप राचहीं॥
जनक को पनु जयो, सबको भावतो भयो,
तुलसी मुदित रोम-रोम मोद माचहीं।
साँवरो किसोर गोरी सोभा पर तृन तोरि,
जोरी जिये जुग जुग जुवती-जन जाँचहीं॥१४॥
१५
भले भूप कहत भलें भदेस भूपनि सों,
लोक लखि बोलिये पुनीत रीति मारिषी।
जगदंबा जानकी जगत-पितु रामचंद्र,
जानि जियँ जोहौ जो न लागै मुँह कारिखी॥
देखे हैं अनेक ब्याह, सुने हैं पुरान बेद,
बूझे हैं सुजान साधु नर-नारि पारिखीं।
ऐसे सम समधी समाज न बिराजमान,
रामु-से न बर, दुलही न सिय-सारिखी॥१५॥
१६
बानी, बिधि, गौरी, हर, सेसहुँ, गनेस कही,
सही भरी लोमस, भुसुंडि बहु बारिषो।
चारि दस भुवन निहारि नर-नारि सब,
नारद सों परदा न नारदु सो पारिखो॥
तिन्ह कही जग में जगमगति जोरी एक,
दूजो को कहैया औ सुनैया चष चारिखो।
रमा, रमारमन, सुजान हनुमान कही,
सीय-सी न तीय, न पुरुष राम-सारिखो॥१६॥
१७
दूलह श्री रघुनाथु बने, दुलही सिय सुंदर मंदिर माहीं।
गावति गीत सबै मिलि सुंदरि, वेद जुवा जुरि विप्र पढ़ाहीं॥
रामको रूप निहारति जानकी कंकन के नग की परछाहीं।
यातें सबै सुधि भूलि गई, कर टेकि रही, पलकें टारत नाहीं॥१७॥
१८
भूप मंडली प्रचंड चंडीस-कोदंडु खंड्यौ,
चंड बाहुदंडु जाके ताहीसों कहतु हौं।
कठिन कुठार-धार धरिबे को धीर ताहि,
बीरता बिदित ताको देखिये चहतु हौं॥
तुलसी समाजु राज तजि सो बिराजै आजु,
गाज्यौ मृगराजु गजराजु ज्यों गहतु हौं।
छोनी में न छाड्यो छप्यो छोनिप को छोना छोटो,
छोनिप छपन बाँको बिरुद बहतु हौं॥१८॥
१९
निपट निदरि बोले बचन कुठारपानि,
मानी त्रास औनिपनि मानो मौनता गही।
रोष माखे लखनु अकनि अनखोही बातैं,
तुलसी बिनीत बानी बिहसि ऐसी कही॥
सुजस तिहारे भरे भुअन भृगुतिलक,
प्रगट प्रतापु आपु कह्यो सो सबै सही।
टूट्यौ सो न जुरैगो सरासनु महेसजू को,
रावरी पिनाक में सरीकता कहाँ रही॥१९॥
२०
गर्भ के अर्भक काटन को पटु धार कुठारु कराल है जाको।
सोई हौं बूझत राजसभा 'धनु को दल्यौ', हौं दलिहौं बलु ताको॥
लघु आनन उत्तर देत बड़े, लरिहै, मरिहै, करिहै कछु साको।
गोरो गरूर गुमान भर्यौ, कहौ कौसिक छोटो-से ढोटो है काको॥२०॥
२१
मखु राखिबे के काज राजा मेरे संग दए,
दले जातुधान जे जितैया बिबुधेस के।
गौतम की तीय तारी, मेटे अघ भूरि भार,
लोचन-अतिथि भए जनक जनेस के॥
चंड बाहुदंड-बल चंडीस-कोदंडु खंड्यौ,
ब्याही जानकी, जीते नरेस देस-देस के।
साँवरे-गोरे सरीर धीर महाबीर दोऊ,
नाम रामु लखनु कुमार कोसलेस के॥२१॥
२२
काल कराल नृपालन्ह के धनुभंगु सुनै फरसा लिएँ धाए।
लक्खनु रामु बिलोकि सप्रेम, महारिस तें फिरि आँखि दिखाए॥
धीरसिरोमनि बीर बड़े, बिनयी बिजयी रघुनाथु सुहाए।
लायक हे भृगुनायकु, से धनु-सायक सौंपि सुभायँ सिधाए॥२२॥
(इति बालकाण्ड)
Contributors
𑂄𑂠𑂩𑂹𑂬 𑂫𑂩𑂹𑂧𑂰
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship
इस अध्याय की अनुवाद स्थिति
Chapter Translation Coverage & Stewardship
यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।
अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 22/22 छंद अनूदित